भारत के सबसे तेजी से बढ़ते डायग्नोस्टिक्स नेटवर्क में से एक रेडक्लिफ लैब्स ने राजस्थान के अजमेर स्थित सर्वोदय डायग्नोस्टिक्स का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण कंपनी की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह देशभर में एक ऐसा एकीकृत डायग्नोस्टिक नेटवर्क तैयार कर रही है, जहां पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हों। अधिग्रहण के बाद यह केंद्र अब रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स के नाम से संचालित होगा।
वर्ष 2019 में स्थापित सर्वोदय डायग्नोस्टिक्स ने अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाओं के माध्यम से अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है। अब रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स के रूप में यह केंद्र क्षेत्र के लोगों को और अधिक व्यापक एवं उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराएगा। केंद्र का नेतृत्व वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष सेठ करेंगे, जिनके पास दो दशकों से अधिक का अनुभव है और जो जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर के पूर्व छात्र हैं। क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की उनकी गहरी समझ और चिकित्सा समुदाय के साथ उनके मजबूत संबंध इस केंद्र की विशेषज्ञता और सेवाओं को और सशक्त बनाएंगे।
राजस्थान में 16 डायग्नोस्टिक लैब्स और 150 से अधिक कलेक्शन सेंटर्स के साथ रेडक्लिफ लैब्स पहले से ही एक मजबूत नेटवर्क स्थापित कर चुका है। सर्वोदय डायग्नोस्टिक्स का यह अधिग्रहण अजमेर में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूती प्रदान करता है। 100 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित डायग्नोस्टिक बाजार और लगभग 26 लाख की जिला आबादी वाला अजमेर सेंट्रल राजस्थान का एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यह केंद्र न केवल अजमेर बल्कि आसपास के शहरों और जिलों के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स अत्याधुनिक रेडियोलॉजी सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें 1.5 टेस्ला एमआरआई, 128-स्लाइस सीटी स्कैन, कलर डॉप्लर, ईसीएचओ, टीएमटी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। केंद्र प्रति माह 1,200 से अधिक एमआरआई और 1,500 से अधिक सीटी स्कैन करने की क्षमता रखता है, जिससे क्षेत्र में बढ़ती डायग्नोस्टिक मांग को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
रेडक्लिफ लैब्स की विशेषज्ञता जुड़ने के साथ अब मरीजों को 3,600 से अधिक पैथोलॉजी जांचों का लाभ भी मिलेगा। नियमित ब्लड शुगर जांच से लेकर उन्नत जेनेटिक टेस्टिंग तक, बायोकैमिस्ट्री, हीमेटोलॉजी, इम्यूनोअसे, क्लिनिकल पैथोलॉजी, सेरोलॉजी, हार्मोनल जांच और अन्य विशेष जांच सेवाएं अब एक ही केंद्र पर उपलब्ध होंगी। रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और प्रिवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग को एकीकृत करते हुए यह केंद्र मरीजों को अधिक सहज, सुविधाजनक और समग्र डायग्नोस्टिक अनुभव प्रदान करेगा।
यह विस्तार रेडक्लिफ लैब्स के ‘प्रिवेंटिव-फर्स्ट’ दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। कंपनी का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत समय पर जांच और जोखिमों की शुरुआती पहचान से होती है। इसी सोच के साथ रेडक्लिफ लैब्स टियर-2, टियर-3 और उभरते शहरों में गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।
अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, आदित्य कंडोई, फाउंडर एवं सीईओ, रेडक्लिफ लैब्स, ने कहा, “बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत सही समय पर सही जांच से होती है। हमारा प्रयास केवल जांच सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक और सक्रिय बनाना है। अजमेर में यह विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमें लोगों के जीवन में स्वस्थ वर्षों को जोड़ने के अपने उद्देश्य के और करीब ले जाता है। हम चाहते हैं कि गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक्स हर व्यक्ति की रोजमर्रा की स्वास्थ्य यात्रा का हिस्सा बने।”
डॉ. मनीष सेठ, चीफ रेडियोलॉजिस्ट एवं फाउंडर, रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स, ने कहा, “विश्वास वर्षों की निरंतर गुणवत्ता और सटीक सेवाओं से बनता है और यही विश्वास सर्वोदय डायग्नोस्टिक्स की पहचान रहा है। रेडक्लिफ लैब्स की तकनीक, व्यापक नेटवर्क और मजबूत पैथोलॉजी विशेषज्ञता के साथ अब हमारे पास क्षेत्र में डायग्नोस्टिक सेवाओं को और बेहतर बनाने का अवसर है। हमारा उद्देश्य पहले की तरह स्पष्ट है | मरीजों और चिकित्सकों को सटीक, समय पर और भरोसेमंद जांच सेवाएं उपलब्ध कराना।”
राजस्थान में रेडक्लिफ मेडिसेंटर की मौजूदगी अब उदयपुर, कोटा और अजमेर सहित कई शहरों तक पहुंच चुकी है। अजमेर स्थित रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स क्षेत्र में एकीकृत डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।













Add Comment