पेप्सिको इंडिया ने अपना प्रीमियम इंटरनेशनल एनर्जी ड्रिंक ब्रांड एड्रेनलिन रश® लॉन्च किया है। इस लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने एनर्जी ड्रिंक्स कैटेगरी में अपनी लीडरशिप को और मजबूत किया है। इसके साथ कंपनी ने ‘ए-रश, ए-गेम ऑन’ (A-Rush, A-Game On) के कॉन्सेप्ट के साथ एक नई और जबर्दस्त कैंपेन फिल्म भी रिलीज की है। यह लॉन्चिंग पेप्सिको इंडिया के बढ़ते एनर्जी पोर्टफोलियो की दिशा में एक अहम कदम है, क्योंकि कंपनी अब जेन-जी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। नई पीढ़ी के ये ग्राहक अपनी जिंदगी के हर काम में बेहतरीन परफॉर्मेंस और पूरे फोकस के साथ अपना ‘ए-गेम’ (A-Game) यानी बेस्ट परफॉर्मेंस दिखाते हैं।
तेजी से बढ़ते ‘मास प्रीमियम’ सेगमेंट में 60/- रुपये की कीमत पर उपलब्ध एड्रेनलिन रश® से पेप्सिको इंडिया के एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। यह आज के दौर के युवाओं के लिए खास तौर पर तैयार किया गया एक विश्व-स्तरीय प्रोडक्ट है। इसे दो अलग-अलग वैरिएंट्स— पैशन रश और क्लासिक रश में एक आकर्षक और प्रीमियम कैन फॉर्मेट में लॉन्च किया गया है। दमदार स्वाद, बेहतरीन खूबियों और आधुनिक डिजाइन के साथ लॉन्च किए गए इस प्रोडक्ट से अनोखी एनर्जी का अनुभव मिलेगा। कैफीन, टॉरिन और विटामिन्स से भरपूर पैशन रश वैरिएंट को ‘अल्टीमेट फोकस’ (Ultimate Focus) और क्लासिक रश वैरिएंट को ‘अल्टीमेट परफॉर्मेंस’ के लिए तैयार किया गया है। यह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा फोकस और हाई परफॉर्मेंस की तलाश में रहने वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है। इसकी बोल्ड और इंटरनेशनल डिजाइन लैंग्वेज के साथ ब्रांड ने इस कैटेगरी में प्रीमियम, मॉडर्न और एक्सपर्ट के तौर पर अपनी छवि को और भी मजबूत किया है।
हाल ही में लॉन्च की गई कैंपेन फिल्म एक ऐसी पीढ़ी के कभी न रुकने वाले जोश को दिखाती है, जो लगातार सीमाओं को तोड़ते हुए अपनी पूरी क्षमता से परफॉर्म करने की कोशिश में है। कहा जाता है कि “जब कोई चीज आपके नाम से जुड़ी हो, तो आप अपना बेस्ट देना चाहते हैं।” इसी सोच के साथ यह कैंपेन एड्रेनलिन रश® को उन युवा ग्राहकों के लिए सबसे बेहतरीन साथी के तौर पर पेश करता है, जो अपनी महत्वाकांक्षाओं और जुनून से भरे कामों को पूरा करने में लगे हैं। शानदार विजुअल नैरेटिव के जरिये यह फिल्म कामयाबी के पलों के पीछे की कड़ी मेहनत, अनुशासन और पक्के इरादे को दिखाती है। इसे जेन-जी के पसंदीदा शौक जैसे फोटोग्राफी और पार्कौर (एक प्रकार का एथलेटिक खेल) के जरिये जीवंत किया गया है। कहानी कहने के फिल्मी अंदाज को जोरदार और हाई-एनर्जी विजुअल्स के साथ मिलाते हुए यह कैंपेन एक ऐसी पीढ़ी का जश्न मनाता है, जिसमें खुद को जाहिर करने, अपनी अलग पहचान बनाने और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने की चाहत है।
‘डिजिटल-फर्स्ट’ और ‘कल्चर-फॉरवर्ड’ अप्रोच के साथ डिजाइन किए गए इस कैंपेन का मकसद क्रिएटर-लेड स्टोरीटेलिंग, इंटरनेट कल्चर और सोशल बातचीत के माध्यम से मजबूती से जेन-जी से जुड़ना है। उम्मीद, सच्चाई और जोश को साथ लाते हुए एड्रेनलिन रश® उन युवाओं से एक मजबूत रिश्ता बनाना चाहता है, जो हर दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ सामने आने और अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।
इस लॉन्चिंग को लेकर पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी लीड – एनर्जी ड्रिंक्स, दीक्षा बजाज ने कहा, “एड्रेनलिन रश के साथ हम एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं, जिसे सही मायने में नई पीढ़ी के लिए डिजाइन किया गया हो। ‘जब बात आपके नाम की हो, तो आप अपना बेस्ट देते हैं’ और इसी सोच के साथ जुनून, फिल्मी विजुअल्स एवं कहानी से लेकर बोल्ड पैकेजिंग, प्रोडक्ट और ‘अल्टीमेट परफॉर्मेंस’ एवं ‘अल्टीमेट फोकस’ तक का इसका दावा पूरी तरह से नई पीढ़ी के अनुरूप है। यह कैंपेन उस पीढ़ी की सोच को दिखाता है, जो लगातार सीमाओं को तोड़ रही है और अपनी पूरी क्षमता को सामने लाने की कोशिश कर रही है। हम हर उपलब्धि के पीछे की लगन, जोश और मेहनत का जश्न मनाना चाहते हैं। साथ ही एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं, जो ग्राहकों को उन चीजों को पाने के लिए प्रेरित करे जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।”
इसके अलावा, पेप्सिको इंडिया में इंडिया बीयू बेवरेजेज के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर तरुण भगत ने कहा, “भारत में एनर्जी ड्रिंक्स की कैटेगरी में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है, क्योंकि उपभोक्ता विभिन्न अवसरों, जरूरतों और उम्मीदों के अनुरूप उत्पादों की तलाश कर रहे हैं। हमारा ध्यान विभिन्न सेगमेंट में उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पोर्टफोलियो एप्रोच के माध्यम से इस कैटेगरी में आ रही तेजी को और आगे बढ़ाने पर है। एड्रेनलिन रश®️ के साथ हम प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक्स सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहे हैं। इसका कैन फॉर्मेट बेहतरीन परफॉर्मेंस और फोकस देता है। साथ ही आज के युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए आकर्षक ब्रांड एक्सपीरियंस से भी इसे ताकत मिली है।”
एड्रेनलिन रश® को मॉडर्न ट्रेड और ट्रेडिशनल रिटेल आउटलेट्स पर 60/- रुपये में सिंगल-सर्व कैन के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, भारत के प्रमुख बाजारों में अग्रणी ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी इसे डिलीवर किया जाएगा।











Add Comment