Business Featured

7 अगस्त को खुलेगा टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ

नोएडा मुख्यालय वाली इंटीग्रेटेड पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी, टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसका इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) शुक्रवार, 07 अगस्त, 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। ऐंकर निवेशकों की बिडिंग की तारीख गुरुवार, 06 अगस्त, 2026 है और बिड/ऑफर मंगलवार, 11 अगस्त, 2026 को बंद होगा। कंपनी इस पेशकश से प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर ₹251.88 करोड़ जुटाने और बीएसई व एनएसई प्लैटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने का लक्ष्य रखती है।

इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड ₹200-212 प्रति शेयर तय किया गया है। इसके लिए कम से कम 70 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 70 के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। खम्बाटा सिक्योरिटीज लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर की रजिस्ट्रार है।

इस आईपीओ में बुक-बिल्डिंग के जरिए ₹10 की फेस वैल्यू वाले 95,05,000 इक्विटी शेयरों का फ्रैश इश्यू और प्रमोटर सैलिंग शेयरहोल्डर, कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन्स (पार्टनरशिप फर्म) की ओर से 23,76,150 इक्विटी शेयरों तक का ’ऑफर फॉर सेल’ शामिल है। इसमें ऐंकर निवेशकों के लिए 35,63,810 इक्विटी शेयर; एचएनआई के लिए 17,82,690 इक्विटी शेयर; क्यूआईबी के लिए 23,76,150 इक्विटी शेयर और खुदरा निवेशकों के लिए 41,58,350 इक्विटी शेयर रिज़र्व किए गए हैं।

रैड् हैरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड इक्विटी शेयरों के नए इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹150 करोड़ का इस्तेमाल अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करना चाहती है। कंपनी बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों और ऑफर से जुड़े खर्चों के लिए करने की योजना बना रही है।

1998 में निगमित (इनकॉरपोरेटेड) नोएडा मुख्यालय वाली यह कंपनी विविध प्रकार के पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य करती है। यह कंपनी टर्नकी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) कॉन्ट्रैक्ट्स को पूरा करने का काम करती है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के कई क्षेत्रों में काम करती है, जैसे कि पानी और वेस्टवॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे वॉटर सप्लाई स्कीम प्रोजेक्ट्स (डब्ल्यू.एस.एस.पी.), सीवरेज नेटवर्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी), वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स (डब्ल्यू.डब्ल्यू.टी.पी.), ट्रांसमिशन मेन, रिज़रवॉयर, ट्रेंचलेस और माइक्रो-टनलिंग का काम, सड़कें और हाईवे का काम, इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन का काम, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर  जिसमें रिहाइशी इमारतों की परियोजनाओं की सेक्टर-लेवल प्लानिंग व निष्पादन तथा सार्वजनिक सुविधाओं का परिचालन व रखरखाव (ओ एंड एम) शामिल है)। कंपनी मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित) में राज्य सरकारों व सरकारी एजेंसियों के लिए परियोजनाएं पूरी करती है। हाल ही में कंपनी ने मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा राज्यों में भी अपना काम बढ़ाया है।

15 जुलाई 2026 तक, कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹1,320.73 करोड़ की है और पाइपलाइन में 19 प्रोजेक्ट हैं। इसके अलावा, दिल्ली जल बोर्ड ने अमृत 2.0 के तहत कंपनी की ₹196.47 करोड़ की बोली को हाल ही में एल1 का दर्जा दिया है।

इस कंपनी को श्री संजय त्यागी, सुश्री रेखा त्यागी, श्री कार्तिकेय त्यागी, कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन्स (पार्टनरशिप फर्म) और संजय त्यागी एचयूएफ ने प्रमोट किया है। कंपनी की वृद्धि और रणनीतिक दिशा को इसके प्रमोटर व प्रबंधक निदेशक, श्री संजय त्यागी के नेतृत्व से बहुत लाभ हुआ है, जो अप्रैल 2007 में कंपनी से जुड़े थे। उनके पेशेवर सफर की शुरुआत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से हुई, जहां उन्होंने 17 से ज्यादा वर्षों तक इंजीनियर के तौर पर काम किया। सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में श्री त्यागी की विशेषज्ञता, और साथ ही सरकारी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने व उन्हें पूरा करने का उनका व्यापक अनुभव, कंपनी की सफलता में बेहद अहम रहा है। वह रणनीतिक योजना, निष्पादन की देखरेख, क्वालिटी कंट्रोल और प्रोजेक्ट डिलीवरी के लिए जिम्मेदार हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कंपनी अपने प्रदर्शन के उच्च मानकों को बनाए रखे।

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन से ₹344.99 करोड़ का रेवेन्यू और ₹43.32 करोड़ का मुनाफा (PAT) दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में परिचालन से रेवेन्यू ₹279.56 करोड़ और लाभ (PAT) ₹28.20 करोड़ था।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics