Business Featured

एचपी ने पेश किए 20 से ज्यादा प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस

एचपी इंडिया ने आज भारत में टेक्नोलॉजी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्सनल सिस्टम, प्रिंट एवं वर्कफोर्स सॉल्यूशंस से जुड़े 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस पेश किए। इनमें छात्रों एवं क्रिएटर्स से लेकर प्रोफेशनल्स एवं एंटरप्राइजेज तक की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इस पोर्टफोलिया के साथ ही एचपी ने इंडिया-फर्स्ट ओमनीपैड 12 के माध्यम से नई कैटेगरी में भी कदम रखा है। इसकी मदद से छात्रों और फर्स्ट टाइम यूजर्स को पीसी जैसी प्रोडक्टिविटी के साथ टेबलेट की फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। इसी तरह एचपी इलाइटबोर्ड जी1ए नेक्स्ट जेन एआई पीसी दुनिया का पहला एवं एकमात्र एआई कीबोर्ड पीसी है, जिसे मॉडर्न वर्कप्लेस के लिए ज्यादा पावरफुल, पोर्टेबल एवं आसान कंप्यूटिंग के लिए बनाया गया है।

एचपी इंडिया, श्रीलंका एंड बांग्लादेश की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर इप्सिता दासगुप्ता ने कहा, ‘भारत के विकास के सफर में टेक्नोलॉजी इस बात का जरूरी एवं आंतरिक हिस्सा बनकर सामने आई है कि लोग कैसे सीखेंगे, कमाएंगे और क्रिएट करेंगे। अगर आप देश में टेक्नोलॉजी एडॉप्शन को देखें तो यह इसे प्रभावी तरीके से प्रयोग करने के लिए आत्मविश्वास एवं कौशल देने से जुड़ा मामला है। फिर बात चाहे पढ़ने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे छात्र की बात हो, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कारोबारी की बात हो या काम के बदलते माहौल में ढलने की कोशिश कर रहे किसी कर्मचारी की बात हो। एडॉप्शन के इस सफर में हमारा फोकस ऐसी टेक्नोलॉजी प्रदान करते हुए सार्थक भूमिका निभाना है, जिससे रोजाना के विकास एवं विश्वास को सपोर्ट किया जा सके। इस लॉन्चिंग के साथ हम पीसी, प्रिंटर और एचपी सॉल्यूशंस के साथ ज्यादा कनेक्टेड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं। इन्हें यूजर्स की बड़ी रेंज को सपोर्ट करने और रियल-वर्ल्ड यूज केसेज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

पीसी की दुनिया में एआई इनोवेशन, नई कैटेगरी और इंटेलीजेंट एक्सपीरियंस

एचपी ओमनीपैड 12 के साथ एचपी ने पर्सनल कंप्यूटिंग की नई कैटेगरी में कदम रखा है, जिसमें एक स्लीक एवं पोर्टेबल डिजाइन में पीसी की प्रोडक्टिविटी के साथ टेबलेट की फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। लोगों के सीखने और काम करने के तरीके को ध्यान में रखकर तैयार इस फीचर में अलग हो सकने वाला कीबोर्ड है, जिससे यूजर आसानी से टच-फर्स्ट टेबलेट यूज और पीसी-स्टाइल प्रोडक्टिविटी के बीच शिफ्ट कर सकते हैं। क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर के साथ यह डिवाइस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे यूजर्स को एक जाना पहचाना और बेहतरीन अनुभव मिलता है। छात्रों, फर्स्ट टाइम यूजर्स और ऑन-द-गो प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए एचपी ओमनीपैड 12 में 12 इंच मल्टी-टच डिस्प्ले और 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। इससे यह सीखने, कोलैबोरेशन करने और रोजाना की प्रोडक्टिविटी के हिसाब से आदर्श है।

एचपी इलाइटबोर्ड जी1ए नेक्स्ट जेन एआई पीसी के साथ एचपी का पोर्टफोलियो कीबोर्ड पीसी की नई कैटेगरी तक पहुंचा है, जिसे मॉडर्न वर्कप्लेस की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एडवांस्ड एएमडी प्रोसेसर द्वारा पावर्ड और 50 टॉप्स के एनपीयू परफॉर्मेंस के साथ इलाइटबोर्ड से हाइब्रिड वर्क के माहौल में इंटेलीजेंट एवं सुगम कोलैबोरेशन एक्सीपीरियंस मिलेगा।

इंटेल, एएमडी और क्वॉलकॉम प्रोसेसर्स के साथ एचपी इलाइटबुक, प्रोबुक और ओमनीबुक नेक्स्ट-जेन एआई सीरीज को कंपनियों और मॉडर्न यूजर्स की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एंटरप्राइज यूजर्स के लिए तैयार एचपी इलाइटबुक एवं प्रोबुक सीरीज में HP EliteBook X G2 सीरीज़, HP EliteBook 8 G2 सीरीज़ और HP ProBook 4 G2 सीरी। पोर्टफोलियो में 85 टॉप्स तक की एआई परफॉर्मेंस, एचपी वुल्फ सिक्योरिटी एवं एचपी श्योर व्यू के साथ एंटरप्राइज-ग्रेड प्रोटेक्शन मिलती है। साथ ही इससे हाइब्रिड वर्क के माहौल में बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए इंटेलीजेंस कोलैबोरेशन एक्सपीरियंस मिलता है। क्रिएटर्स एवं मॉडर्न यूजर्स के लिए डिजाइन की गई ओमनीबुक सीरीज में एचपी ओमनीबुक अल्ट्रा 14 सीरीज, एचपी ओमनीबुक एक्स 14, एचपी ओमनीबुक 5 और एचपी ओमनीबुक 3 शामिल हैं। इनसे 80 टॉप्स तक की एआई परफॉर्मेंस मिलती है, पोश्चर करेक्शन एवं जेश्चर कंट्रोल जैसे एचपी एप से इमर्सिव एआई एक्सपीरियंस मिलता है और कॉम्पैक्ट एचपी जीएएन चार्जर से पोर्टेबिलिटी एवं फ्लेक्सिबल लाइफस्टाइल मिलती है। दोनों पोर्टफोलियो में तीन रंगों में उपलब्ध नई लाइनअप से इंटेलीजेंट परफॉर्मेंस, मोबिलिटी एवं प्रीमियम डिजाइन मिलती है। इससे आज के समय में लोगों के काम करने, क्रिएट करने और कनेक्ट करने के तरीके को नई पहचान मिल सकेगी। एचपी के लेटेस्ट डिस्प्ले इनोवेशन ने इस पोर्टफोलियो को नई पहचान दी है। इससे काम और मनोरंजन, दोनों ही मामले में ज्यादा इमर्सिव, कोलैबोरेटिव और प्रोडक्टिव एक्सपीरियंस मिलेगा।

एचपी आईक्यू द्वारा पावर्ड एचपी ऑन-डिवाइस एआई एक्सपीरियंस देने और प्रॉक्सिमिटी-बेस्ड कनेक्टिविटी दे रही है, जिससे एचपी के चुनिंदा एआई पीसी एवं वर्कप्लेस डिवाइस में बेहतरीन प्रोडक्टिविटी एवं कोलैबोरेशन मिलेगा। कॉन्टेक्स्चुअल असिस्टेंट, डॉक्यूमेंट एनालिसिस और मीटिंग नोट कैप्चर जैसी क्षमताओं के साथ एचपी आईक्यू उन्हें अपने एक्सपीरियंस को लोकल एवं रेस्पॉन्सिव बनाने में मदद करता है। एचपी आईक्यू ने एचपी नियरसेंस भी पेश किया है। इससे डिवाइस डिस्कवरी आसान होती है, पेयरिंग तेज होती है, स्क्रीन कास्टिंग सुगम होती है और एचपी के इकोसिस्टम में कनेक्टिविटी सरल हो जाती है।

एचपी इंडिया में पर्सनल सिस्टम्स के सीनियर डायरेक्टर विनीत गेहानी ने कहा, ‘जिस तरह से लोगों के काम करने का तरीका बदल रहा है, उसमें ज्यादा फ्लेक्सिबल, इंटेलीजेंट एवं कनेक्टेड एक्सपीरियंस की ओर स्पष्ट झुकाव दिखा है। नई कैटेगरी में एचपी के कदम रखने और हमारे एआई पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ हम ऐसे सॉल्यूशंस बनाने पर फोकस कर रहे हैं, जिन्हें भविष्य के काम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। साथ ही हम भारत में यूजर्स की विविध जरूरतों को भी ध्यान में रख रहे है1’

हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और हाइब्रिड वर्क को दे रहे ताकत

आज एचपी ने एचपी जेड वर्कस्टेशंस और एआई सॉल्यूशंस की एक नई जनरेशन की भी घोषणा की, जिन्हें हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और हाइब्रिड आईटी एनवायरमेंट को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस विस्तारित पोर्टफोलियो में एचपी जेड8 फ्यूरी जी6आई, एचपी जेडजीएक्स नैनो, एचपी जेड4 जी6आई डेस्कटॉप, एचपी जेडबुक एक्स जी2आई, एचपी जेडबुक 8 जी2 सीरीज शामिल हैं, जिनमें एएमडी और इंटेल ऑप्शंस के साथ नेक्स्ट जनरेशन एआई वर्कस्टेशन परफॉर्मेंस, स्केलेबल मेमोरी और कॉम्प्लेक्स वर्कफ्लो पर काम करने वाले प्रोफेशनल्स को बेहतरीन पोर्टेबिलिटी मिलेगी। एचपी ने एचपी जेड बूस्ट की क्षमताएं भी बढ़ाई हैं। इससे कंपनियों के लिए एआई और रेंडरिंग वर्कलोड में जीपीयू रिसोर्सेज को ज्यादा एफिशिएंट तरीके से साझा करना संभव होगा। इससे यूटिलाइजेशन बेहतर होगा और उत्पादकता बढ़ेगी। एचपी ने वर्कफोर्स एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूएक्सपी) में एआई द्वारा संचालित सुधार भी जारी किए हैं। इससे आईटी टीमों को डिवाइस के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करने और पूरी कंपनी में इश्यू रिजॉल्यूशन को ऑटोमेट करने में मदद मिलेगी।

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर – एचपी सॉल्यूशंस, संजीव पाठक ने कहा, “भारत में सभी उद्योगों में एआई और टेक्नोलॉजी पर आधारित वर्कफ्लो तेजी से बढ़ रहा है और एआई में ट्रेंड इंजीनियरों, डिजाइनरों, डेवलपर्स और एआई-इनेबल्ड एंटरप्राइज की मांग भी तेजी से बढ़ी है। अपने नए एचपी सॉल्यूशंस के साथ हम एडवांस्ड वर्कलोड और एआई एट द एज के लिए हाई-परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस दे रहे हैं। इससे संगठनों को आधुनिक बनने, आगे बढ़ने और फ्यूचर ऑफ वर्क की ओर पूरे भरोसे के साथ कदम बढ़ाने में मदद मिल रही है।”

अपने कोलैबोरेशन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एचपी ने एचपी पॉली मिशन 400 सीरीज की घोषणा की। इसमें एआई-पावर्ड नॉइज रिडक्शन, नॉइज-कैंसलिंग माइक्रोफोन और ज्यादा साफ बातचीत के लिए सुपर-वाइडबैंड ऑडियो की सुविधा है। इसके साथ ही, पॉली जी62 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन विद ए2 भी पेश किया गया है, जो एक मॉड्यूलर कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन है। इसमें इमर्सिव मीटिंग अनुभव के लिए एआई-इनेबल्ड ऑडियो और वीडियो क्षमताएं मौजूद हैं।

रोजाना की प्रोडक्टिविटी के लिए स्मार्ट प्रिंटिंग

एचपी ने एचपी एआई ऑप्टिमाइज प्रिंट फॉर्मेटिंग के साथ प्रिंटिंग के भविष्य को आगे बढ़ाया है। इसे प्रिंटिंग को ज्यादा स्मार्ट, आसान और सटीक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फॉर्मेटिंग, अलाइनमेंट और आउटपुट क्वालिटी को बेहतर बनाकर प्रिंटिंग की आम चुनौतियों को हल करता है। इससे प्रिंट ज्यादा साफ आते हैं, और साथ ही कागज की बर्बादी और लेआउट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इसे पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह घर, ऑफिस और सीखने की जगह—हर माहौल में प्रिंटिंग का ज्यादा आसान और बिना किसी रुकावट वाला अनुभव देता है। इस तरह यह एचपी के एआई-आधारित इकोसिस्टम को प्रिंटिंग तक विस्तार देगा।

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर, प्रिंट, सतीश कुमार ने कहा, “एचपी में हम एआई को टेक्नोलॉजी को ज्यादा आसान और सहज बनाने का एक तरीका मानते हैं। एचपी एआई ऑप्टिमाइज प्रिंट फॉर्मेटिंग के साथ हम प्रिंटिंग को ज्यादा स्मार्ट, आसान और भरोसेमंद बना रहे हैं, ताकि यूजर्स ज्यादा क्रिएट करने और हासिल करने पर ध्यान दे सकें।” 

कीमत और उपलब्धता:

  • एचपी ओमनीपैड जून 2026 से एचपी ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, रिलायंस और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
  • एचपी इलाइटबोर्ड जी1ए नेक्स्ट जेन एआई पीसी एचपी ऑनलाइन स्टोर पर 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • एचपी इलाइटबुक एक्स G2 सीरीज एचपी ऑनलाइन स्टोर और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर 2,50,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसे पहली बार तीन रंगों में पेश किया जा रहा है — एक्लिप्स ग्रे, एटमॉस्फेरिक ब्लू और ग्लेशियर सिल्वर।
  • एचपी इलाइटबुक 8 जी2आई सीरीज एचपी ऑनलाइन स्टोर और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर 2,30,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • एचपी प्रोबुक 4 जी2ए सीरीज एचपी ऑनलाइन स्टोर और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर 135,000. रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला एचपी ओमनीबुक अल्ट्रा 14 एचपी ऑनलाइन स्टोर पर स्टोन ब्लू रंग में 1,89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर वाला एचपी ओमनीबुक अल्ट्रा 14 एचपी ऑनलाइन स्टोर और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर एक्लिप्स ग्रे और सिल्क सैंड रंगों में 2,14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर वाला एचपी ओमनीबुक एक्स एचपी ऑनलाइन स्टोर और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर एटमॉस्फेरिक ब्लू रंग में 1,69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर वाला एचपी ओमनीबुक 5 एचपी ऑनलाइन स्टोर और एचपी वर्ल्ड स्टोर पर सहारा सिल्वर और मीटियोर सिल्वर रंगों में 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • एचपी आईक्यू, एचपी इलाइटबुक एक्स जी2 एआई पीसी की नेक्स्ट जनरेशन के साथ पहली बार उपलब्ध होगा/ एचपी आईक्यू सितंबर, 2026 में चुनिंदा एचपी इलाइटबुक पीसी में उपलब्ध होगा।
  • HP IQ अगली पीढ़ी के HP EliteBook X G2 AI PCs में लॉन्च होगा / HP IQ सितंबर 2026 में चुनिंदा HP EliteBook PCs में उपलब्ध होगा।
  • Print AI, HP DesignJet और HP InkJet प्रिंटरों में उपलब्ध है।
  • HP ZGX Nano, HP Z8 Fury G6i, HP ZBook 8 G2i / G2a, HP ZBook X G2i, HP के कमर्शियल चैनल पार्टनर्स के माध्यम से उपलब्ध हैं।
  • Poly G62 Video Conferencing Solution with A2 Bridge, HP के कमर्शियल रीसेलर्स के माध्यम से उपलब्ध है।
  • Poly Mission Series हेडसेट, HP के कमर्शियल रीसेलर्स के माध्यम से उपलब्ध है।

Topics