आनंदना – कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के समर्थन से हॉकी इंडिया ने सफलतापूर्वक रांची में 16वें हॉकी इंडिया सब-जूनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 का समापन किया है। यह अंडर-17 हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक प्रीमियर राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है, जहां देशभर से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
1 से 12 अप्रैल, 2026 तक आयोजित चैंपियनशिप में देशभर से 29 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सामने आईं। चैंपियनशिप के फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से हराते हुए हॉकी झारखंड ने गोल्ड मेडल जीता।
2024 से कोका-कोला इंडिया और हॉकी इंडिया के बीच साझेदारी के माध्यम से प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म तक पहुंच और विभिन्न स्तर पर स्ट्रक्चर्ड तरीके से अवसर प्रदान करते हुए लंबी अवधि में खिलाड़ियों के विकास पर फोकस किया जा रहा है। इस गठजोड़ के माध्यम से खिलाड़ियों को विशेष कोचिंग, ट्रेनिंग इक्विपमेंट, न्यूट्रिशनल सपोर्ट और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कैंप व टूर्नामेंट तक पहुंच के साथ-साथ परफॉर्मेंस गियर, स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट और मेंटल कोचिंग के माध्यम से समर्थन प्रदान किया जा रहा है। इससे उनके संपूर्ण विकास में योगदान मिलता है। उच्च गुणवत्ता की प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच प्रदान करते हुए भारतीय हॉकी की संरचना को मजबूत बनाने में सब-जूनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
चैंपियनशिप को लेकर हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, ‘सब-जूनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप युवा प्रतिभाओं को पहचान देने और आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। हमें भारत में जमीनी स्तर पर हॉकी के विकास में योगदान देने के आनंदना – कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के प्रयासों में उनके साथ साझेदारी की खुशी है।’
हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘प्रतिभाओं की पहचान करने, विशेषरूप से इस साल के आखिर में होने जा रहे अंडर-18 एशिया कप को देखते हुए सब-जूनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस टूर्नामेंट ने ऐसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानने का मजबूत प्लेटफॉर्म दिया है, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। झारखंड में इसके आयोजन से मुझे इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक्स से लेकर एथलीट वेलफेयर एवं मैच मैनेजमेंट तक इस सफल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के परिचालन के पहलुओं को करीब से देखने का मौका मिला। सभी प्रतिभागी टीमों के लिए सुगम अनुभव सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्धता एवं समन्वय देखना सचमुच उत्साहजनक था। आनंदना के माध्यम से कोका-कोला इंडिया के साथ हमारी साझेदारी ने इन प्रयासों को और भी मजबूत किया है। इसने जमीनी स्तर से लेकर एलीट स्तर तक महिला हॉकी को सहयोग दिया है, जिससे हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, व्यवस्थित प्रतियोगिताएं और दीर्घकालिक विकास के अवसर मिल सके हैं।’
कोका-कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया की पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस एंड सस्टेनेबिलिटी वाइस प्रेसिडेंट देवयानी राणा ने कहा, ‘#शी द डिफरेंस (#SheTheDifference) के अंतर्गत हॉकी इंडिया के साथ हमारी साझेदारी जमीनी स्तर पर महिला खिलाड़ियों के लिए अवसर मजूबत करने की भावना पर आधारित है। प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षण और विकास के अवसरों तक पहुंच प्रदान करते हुए हमारा लक्ष्य भारत में महिला हॉकी के दीर्घकालिक विकास को समर्थन देना है। हम इस साल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं।’
इस पार्टनरशिप में उन जूनियर खिलाड़ियों के लिए खास डेवलपमेंट सपोर्ट शामिल है, जो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की तैयारी कर रही हैं। इन टूर्नामेंट में एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 और नेशनल महिला हॉकी लीग शामिल हैं। ये टूर्नामेंट उभरते हुए खिलाड़ियों को अनुभवी एथलीट्स के साथ मुकाबला करने का मौका देते हैं। कोका-कोला इंडिया की ‘#शी द डिफरेंस’ पहल के अनुरूप, यह साझेदारी देशभर की युवा एथलीट्स को व्यवस्थित प्लेटफॉर्म, अनुभव और दीर्घकालिक विकास के अवसर उपलब्ध कराते हुए महिला हॉकी के इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है।













Add Comment