Business Featured

महिला दिवस के मौके पर स्टिंग ने दिया खास इंस्टाग्राम ट्रिब्यूट

पेप्सिको इंडिया के हाई वोल्टेज एनर्जी ड्रिंक स्टिंग एनर्जी ने अपने एक्सप्लोसिव इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ 2025 में महिला टीम की जीत समेत क्रिकेट में भारत की छठी चैंपियनशिप जीत का जश्न मनाते हुए क्रिकेट के उत्साह को और बढ़ाया है। शानदार विजुअल के माध्यम से खेलों में समावेश का जश्न मनाया गया है। इसमें ब्रांड के सिग्चेनर स्टिंगगगग (“STIIIIIINNNGGG”) सोनिक एनर्जी के साथ महिला एवं पुरुष टीम की जीत के शानदार सिक्स की विरासत दिखाई गई है।

युवराज सिंह और रवि शास्त्री के साथ स्टिंग एनर्जी® के ‘लॉन्गर द सिक्स, लाउडर द स्टिंग सोनिक’ कैंपेन से पूरी तरह मिलती-जुलती पोस्ट में क्रिकेट के खास पलों को याद किया गया है। इसमें भारत की ऐतिहासिक जीतों: 1983, 2007, 2011, 2024, महिला दिवस पर मिली जीत और 2025 में महिला क्रिकेट टीम की जीत को दर्शाया गया है और साथ ही दिखाया गया है कि कैसे स्टिंग की खास आवाज की ही तरह इस सिक्स में भी कुछ खास है।

इस कैंपेन के मूल में क्रिकेट लीजेंड युवराज सिंह और रवि शास्त्री के साथ बनी एक हाई एनर्जी फिल्म है। यह कहानी शुरू होती है धूप में खिले क्रिकेट के मैदान से, जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच की बातचीत अचानक शानदार छक्कों की बरसात में बदल जाती है। युवराज अलग-अलग शॉट्स लगाते हैं, जिनसे स्टिंग की खास आवाज का एहसास होता है। छोटी बाउंड्री के लिए ‘स्टिंगग’ (“STINGGG”) और सबसे लंबे हिट के लिए ‘स्टिंगगगगग’ (“STIIIIIINNNGGG”) की आवाज। शास्त्री की खास कमेंटरी से इस खेल में चार चांद लग जाते हैं। उनकी आवाज बिलकुल हर छक्के की आवाज के साथ लय मिलाती हुई लगती है। यह सिर्फ एक विजुअल ट्रीट नहीं है, बल्कि आवाज को महसूस करने का खास एहसास भी है। इसमें हर छक्के के साथ उसके रोमांच का अनुभव होता है, जो उस शॉट को देखने का अनुभव और भी खास बना देता है।

यह पेप्सिको की यूथ कल्चर स्ट्रेटजी से भी मिलता है, जहां स्टिंग एनर्जी® ने खुद को एक बेवरेज से एक कल्चरल फोर्स में बदल दिया है। अपनी पहली एफ1 पार्टनरशिप और जबर्दस्त मार्केटिंग के साथ ब्रांड ने अब क्रिकेट के सबसे रोमांचक शॉट्स को अपना हिस्सा बना लिया है। इस कैंपेन को टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया और आउट-ऑफ-होम एक्टिवेशंस के माध्यम से रोल आउट किया गया है। इसमें प्रशंसकों को अपनी जिंदगी के खास ‘स्टिंगगगगग’ (“STIIIIIINNNGGG”) मूमेंट्स को साझा करने का मौका मिलेगा। इसे लेकर मिली शुरुआती प्रतिक्रिया दिखाती है कि युवा इसके साथ जुड़ाव अनुभव कर रहे हैं, जिसमें पिछली उपलब्धियों की यादें भी हैं और अगले सीजन का उत्साह भी।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics