Business Featured

हिमालया बेबीकेयर ने नए दिल को छूने वाले कैंपेन की शुरुआत की

हिमालया बेबीकेयर ने ‘ लव्ड बाई बेबीज’ ब्रांड के रूप में अपनी अग्र्रणी स्थिति का जश्न मनाते एक नए  दिल को छूने वाले कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें शिशुओं को कहानी के केंद्र में रखा गया है।

प्रिस्क्राइब्ड बाई डाक्टर्स, ट्रस्टेड बाई मॉम्स और लव्ड बाई बेबीज़ (Prescribed by Doctors, Trusted by Moms, and Loved by Babies) शीर्षक वाला यह कैंपेन ब्रांड की उस अनूठी ताकत को उजागर करता है जो इसे शिशुओं द्वारा प्रिय, माताओं द्वारा भरोसेमंद और डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित बनाती है।

विश्वास की इस मजबूत नींव पर निर्मित यह  कैंपेन एक मनमोहक और भावनात्मक रूप से जुड़ाव भरी कहानी के माध्यम से, इस श्रेणी में हिमालया बेबीकेयर की अग्रणी स्थिति की पुष्टि करता है। यह शिशुओं की मासूम  लेकिन प्रभावशाली आवाजों को इस खूबसूरती के माध्यम से प्रस्तुत करता है कि वे ब्रांड के भरोसे और देखभाल के संदेश के केंद्र में आ जाते हैं।

क्रिएटिव विज़ुअलाइज़ेशन के उपयोग से  इस फिल्म में शिशुओं को कल्पनाशील तरीके से आवाज़ दी गई है, जो वही भाव व्यक्त करती है जिस पर माता-पिता पहले से विश्वास करते हैं – जिससे यह कथा भावनात्मक रूप से स्पर्श करने वाली और प्रतीकात्मक बन जाती है।

फिल्म का कथानक एक रोचक ‘ऑल इंडिया टाइनी टॉक समिट’ के बाद आयोजित काल्पनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आधारित है, जहाँ रिपोर्टर दुनिया के सबसे ईमानदार विचारधारकों यानि शिशुओं का साक्षात्कार लेने के लिए एकत्रित होते है। जब उनसे  उनके पसंदीदा इंफ्लुएंसर के बारे में पूछा जाता है, तो एक शिशु मासूमियत से जवाब देता है, “मां”, यह हमें याद दिलाता है कि एक मां ही हमेशा बच्चे की पहली और सबसे भरोसेमंद मार्गदर्शक होती है।

दूसरा शिशु जब बताता है कि वह किसकी सलाह पर भरोसा करता है, तो वह जवाब देता है “डॉक्टर”, जो माता-पिता के उस विश्वास को रेखांकित करता है जो वे अपने बाल रोग विशेषज्ञ पर करते हैं।

कैंपेन का समापन बड़े ही सलीके से एक सरल लेकिन प्रभावशाली संदेश के साथ होता है- माताओं का भरोसेमंद, डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित  और शिशुओं का प्रिय-  हिमालया बेबीकेयर। यह संदेश एक मनमोहक, स्नेहपूर्ण और आत्मीय अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है।

कैंपेन पर बोलते हुए हिमालया वेलनेस कंपनी के बिजनेस डायरेक्टर श्री राजेश कृष्णमूर्ति ने कहा, “ हिमालया बेबीकेयर में हमारी यात्रा सदैव इस विश्वास से प्रेरित रही है कि शिशु सबसे पहले हैं। यह कैंपेन उस भावना को खूबसूरती से व्यक्त करता है, क्योंकि यह उन लोगों को आवाज देता है जिनकी हम सबसे अधिक परवाह करते हैं – यानी शिशु।

शिशुओं का प्यार हमारे लिए विश्वास का सर्वोच्च रूप है, और यह तभी संभव हो पाया है जब माताओं और डॉक्टरों ने हमारे उत्पादों पर अपना भरोसा जताया है। यह कैंपेन हमारे उस विश्वास को और मजबूत करता है कि शिशु हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उत्पाद तैयार करते समय सुरक्षा हमेशा सबसे पहले होती है। हिमालया बेबीकेयर में हमारा संकल्प है कि हम प्रकृति के सर्वश्रेष्ठ तत्वों के साथ शिशुओं के लिए सुरक्षित और कोमल उत्पाद तैयार व प्रदान करते रहें, ताकि माताओं को निश्चिंतता और भरोसे का अनुभव मिले – हम अपनी इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं देखभाल और विश्वास के साथ शिशुओं के पोषण की दिशा में”

यह कैंपेन आठ भाषाओं — अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली — में प्रस्तुत किया गया है ताकि इसका संदेश देशभर के माता-पिताओं के दिलों में गहराई तक पहुंच सके।

नवाचार को और बढ़ाते हुए, फिल्म में एआई तकनीक का उपयोग कर शिशुओं को बोलते हुए दिखाया गया है, जिसने कहानी में अतिरिक्त मिठास और आकर्षण जोड़ा है।

भारत के सबसे भरोसेमंद बेबीकेयर पार्टनर के रूप में, हिमालया बेबीकेयर आयुर्वेद को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करते हुए ऐसे उत्पाद विकसित कर रहा है जो कोमल, सुरक्षित और प्रभावी हैं -और इस तरह वर्षों से डॉक्टरों और माताओं का अटूट विश्वास अर्जित कर चुका है।

कैंपेन #HimalayaBabyCare – “Prescribed by Doctors, Trusted by Moms, and Loved by Babies” को हिमालया बेबीकेयर के सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लॉन्च किया गया है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment