Business Featured

एमपी बिड़ला सीमेंट ने किया डीलर सम्मेलन ‘बुनियाद 2025’

इस आयोजन में राजस्थान से 500 से अधिक चैनल भागीदारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से लगभग 100 को पिछले वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर, डीलरों का मनोरंजन इंडियन आइडल फेम ‘ऑल गर्ल्स बॉम्बफायर डांस क्रू’ और जाने-माने गायक श्री नीरज श्रीधर के मनमोहक प्रदर्शनों से किया गया।

कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी श्री कालीदास प्रमाणिक, और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति जैसे श्री सुवादीप घोष मजूमदार (नेशनल हेड-मार्केटिंग), श्री राकेश झा (नेशनल-सेल्स अकाउंट्स हेड), श्री हेमंत झा (नॉन-ट्रेड सेल्स हेड) और श्री गौहर अली (स्टेट हेड-राजस्थान) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री कालीदास जी ने कहा कि कंपनी की इस यात्रा में राजस्थान के चैनल भागीदारों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है और उनके निरंतर सहयोग से कंपनी निकट भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment