Entertainment Featured

एक दिलचस्‍प कहानी ‘कुल’ केवल जियो हॉटस्टार पर 2 मई से स्ट्रीम होगा

धोखे, हत्या और परिवार के गहरे राज़ की एक दिलचस्‍प कहानी ‘कुल’ केवल जियो हॉटस्टार पर 2 मई से स्ट्रीम किया जाएगा । इसे बनाया है एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने, निर्माण बालाजी डिजिटल और निर्देशन साहिर रज़ा ने किया है ।

एक बिखरा हुआ परिवार, टूटे रिश्ते और भ्रष्ट शासन, जियो हॉटस्टार बालाजी डिजिटल के साथ मिलकर अपना आगामी थ्रिलर कुल लेकर आ रहा है! आज इसका आधिकारिक टीज़र रिलीज कर दिया गया है जिसमें रायसिंह परिवार की अंधेरी और खतरनाक दुनिया की झलक देखने को मिली। इस सीरीज का प्रीमियर 2 मई 2025 को किया जाएगा। हत्या, पुरानी यादें और गहरे राज़की एक झकझोर देने वाली कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। यह एक गंभीर फैमिली ड्रामा है जिसमें एक ताकतवर सत्ता दिखाई गई जिसमें प्यार और बलिदान, झूठ और बदले के ताने-बाने बुने हुए हैं।

निमृत कौर, अमोल पराशर, रिद्धि डोगरा, गौरव अरोड़ा, रोहित तिवारी और राहुल वोहरा अभिनीत इस दिलचस्प कहानी को एकता कपूर और शोभा कपूर ने तैयार किया है। इसका निर्देशन किया है साहिर रज़ा ने और निर्माता बालाजी डिजिटल हैं।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment