Featured • Health Care

राष्ट्रीय आरोग्य मेले में लगाया आई चेकअप कैंप

जयपुर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2025 में डॉ बासु आई केयर सेंटर ने भी अपना आई चेकअप कैंप लगाया है। डॉ. बासु आई केयर सेंटर, जो आयुर्वेद आधारित नेत्र चिकित्सा में अग्रणी है, इस मेले में डॉ. मंदीप सिंह बासु स्वयं अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मौजूद रहेंगे और मायोपिया, हाइपरमेट्रोपिया, कलर ब्लाइंडनेस, इममैच्योर कैटरेक्ट, ग्लूकोमा जैसी आंखों की बीमारियों का सम्पूर्ण परीक्षण करेंगे। चार दिवसीय आयोजन में डॉ बासु द्वारा लगाए गए स्टाल पर लगभग 2000 से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे  कई  लोगों को आयुर्वेदिक उपचार द्वारा अपनी आँखों  के ट्रीटमेंट करवाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 

डॉ. मंदीप सिंह बासु डॉ. बासु आई केयर सेंटर और जगत फार्मा के निदेशक ने कहा: “हमारा उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि रोगों की जड़ तक पहुंचकर उन्हें प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करना है। यह मेला हमें आंखों की बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक जागरूकता फैलाने का अवसर देता है। बिना सर्जरी भी कई
समस्याओं का समाधान संभव है।”

इस विशेष शिविर में शामिल सेवाएं: ��ृष्टि दोष और आंखों की बीमारियों की प्रारंभिक पहचान ��युर्वेदिक परामर्श – नेत्र सुरक्षा के लिए हर्बल समाधान � योग, आहार और आयुर्वेदिक चिकित्सा से संबंधित व्यक्तिगत सुझाव

इस मेले में देशभर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरआयुर्वेद व यूनानी उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहे हैं। आयोजन का नेतृत्व अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन, नई दिल्ली कर रहा है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics