July 3, 2026
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
What India’s Youth Should Know About Rathore’s Industry, Sports, and Startup Vision

What India’s Youth Should Know About Rathore’s Industry, Sports, and Startup Vision

निसान मोटर इंडिया ने सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की

What India’s Youth Should Learn From Modi’s Push for National Security & Self-Reliance

What India’s Youth Should Learn From Modi’s Push for National Security and Self-Reliance

ज़िंक फुटबॉल अकादमी ने राजस्थान फुटबॉल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में बड़े पुरस्कार जीते

Rajasthan Youth Minister कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने पीएम मोदी की मन की बात 135 के संदेश को जयपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) अभियान में बदला।

क्या राठौड़ जयपुर परिवारों को PMSBY से जोड़ने का बड़ा अभियान चला रहे हैं?

Rajasthan Industry Minister Col. Rajyavardhan Singh Rathore reviewing layout blueprints and infrastructural maps for the 33 new RIICO industrial areas during an executive meeting in Jaipur.

Can Rajasthan’s 33 New Industrial Areas Change Jaipur’s Business Landscape?

All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
admin
Add Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn
Business • Featured

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का ‘एयू जयपुर ट्रायलॉजी’ शुरू

January 30, 2025
4 Min Read

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने गर्व के साथ ‘एयू जयपुर ट्रायलॉजी’ की घोषणा की है, जो एक अनूठा सांस्कृतिक और खेल उत्सव है। यह भव्य आयोजन 30 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक जयपुर शहर को रोशन करेगा। यह कार्यक्रम साथ लाया है तीन प्रतिष्ठित आयोजनों को– जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, रोमांचक पोलो प्रदर्शनी और विश्व प्रसिद्ध जयपुर मैराथन।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक इस ऐतिहासिक आयोजन का केंद्र बनने को लेकर उत्साहित है, जो बौद्धिक संवाद, राजसी विरासत और खेल भावना का अनूठा संगम पेश करेगा। साथ ही यह आयोजन जयपुर के समृद्ध इतिहास और उज्ज्वल भविष्य को भी सामने लाएगा।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, श्री संजय अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को अपने शहर जयपुर में प्रस्तुत करने पर गर्व व्यक्त किया और कहा, “एयू जयपुर ट्रायलॉजी को दुनिया के सामने लाना मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह आयोजन जयपुर की गहरी सांस्कृतिक विरासत और खेल परंपराओं का उत्सव है। यह जयपुर आने का सबसे शानदार समय है, जब आप तीन दिनों में कला, साहित्य, खेल और फिटनेस का अद्भुत संगम देख सकते हैं। मेरा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि संस्कृति और खेल लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और यह पहल जयपुर की वैश्विक पहचान को और समृद्ध करने की दिशा में एक और कदम है। ये आयोजन न केवल उत्कृष्टता का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को अपनी विरासत, रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के मूल्यों को संजोने के लिए भी प्रेरित करते हैं।”

एयू जयपुर ट्रायलॉजी की भव्य शुरुआत
“स्पोर्ट ऑफ किंग्स” – पोलो प्रदर्शनी (31 जनवरी 2025); एयू जयपुर ट्रायलॉजी के तहत 31 जनवरी को जयपुर में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेलों में से एक पोलो का आयोजन होगा। राजस्थान के इतिहास में पोलो का एक विशेष स्थान है, जिसमें जयपुर के शाही परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जयपुर राजघराने के महाराजा पद्मनाभ सिंह के नेतृत्व में जयपुर पोलो टीम इस शाही खेल के रोमांच और भव्यता के साथ आपने उम्दा खेल से शहर पर पूरी तरह छाने को तैयार है। इस आयोजन के माध्यम से पोलो की भव्यता और रोमांच का अनूठा अनुभव मिलेगा, जो जयपुर की समृद्ध पोलो परंपरा को दर्शाएगा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक इस प्रतिष्ठित आयोजन का भागीदार बनने पर सम्मानित महसूस कर रहा है, जोकि जयपुर की सांस्कृतिक और खेल धरोहर के उत्सव को और बढ़ाकर और दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव देगा।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) – 30 जनवरी से शुरू होने वाला दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में से एक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) का 18वां संस्करण प्रेरणादायक सत्रों, किताबों के विमोचन, प्रतिष्ठित जयपुर बुकमार्क और वाइब्रंट जयपुर संगीतमय प्रस्तुतियों से भरपूर होगा। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक साहित्यिक आयोजनों में से एक जेएलएफ कहानी सुनाने के लिए एक वैश्विक मंच के तौर पर उभरा है, जहां लगभग 2,000 प्रतिष्ठित वक्ताओं की मेजबानी हो चुकी है और वह दुनियाभर के लाखों साहित्यप्रेमियों को अपने साथ बांधे हुये है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक श्री संजय अग्रवाल के परिवार कार्यालय (फॅमिली ऑफिस) ने टीमवर्क आर्ट्स के साथ मिलकर इस आयोजन को समर्थन देने का गौरव प्राप्त किया है, और बैंक इस ऐतिहासिक विरासत को
संरक्षित करते हुए वैश्विक साहित्यिक मंच के रूप में उसकी पहचान और मजबूत करेगा।

16वीं एयू जयपुर मैराथन – इस साल 2 फरवरी 2025 को 16वीं एयू जयपुर मैराथन का आयोजन होगा, जिसमें हजारों धावक इस ऐतिहासिक शहर की सड़कों पर दौड़ेंगे। इस प्रतिष्ठित आयोजन ने पूर्व में एक लाख से अधिक प्रतिभागियों को आकर्षित किया है और यह खेल भावना एवं सामुदायिक एकता का प्रतीक बन चुका है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वर्ष जयपुर मैराथन के साथ अपने 10 वर्षों की साझेदारी का जश्न मना रहा है, जो खेलों के प्रति उसके निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जयपुर की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ‘एयू जयपुर ट्रायलॉजी’ इसी संकल्प का भव्य प्रतीक है। इन प्रतिष्ठित सांस्कृतिक और खेल आयोजनों को समर्थन देकर बैंक न केवल जयपुर की समृद्ध विरासत का जश्न मना रहा है, बल्कि एकता, गौरव और उत्कृष्टता की भावना को भी बढ़ावा दे रहा है। पोलो की शाही भव्यता, साहित्यिक संवादों की बौद्धिक ऊर्जा और मैराथन की प्रेरणादायक खेल भावना—यह तीनों जयपुर की कालजयी विरासत का प्रमाण है। साथ ही, यह एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की उस महत्वपूर्ण भूमिका को भी दर्शाता है, जो इस शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य को संवारने और इसकी गौरवशाली पहचान को और अधिक उज्ज्वल बनाने में निभा रहा है।

Tagsathletic energy AU Jypore Trilogy AU Small FInance Bank Community Culture iconic experiences intellectual engagement Jaipur Trilogy royal heritage Sports thrilling Polo Exhibition एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का डेबिट कार्ड धारकों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू

You may also like

What India’s Youth Should Know About Rathore’s Industry, Sports, and Startup Vision
development • entrepreneurship • Featured • Politics

What India’s Youth Should Know About Rathore’s Industry, Sports, and Startup Vision

12 hours ago
Automobile • Featured

निसान मोटर इंडिया ने सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की

22 hours ago
Business • Featured

ज़िंक फुटबॉल अकादमी ने राजस्थान फुटबॉल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में बड़े पुरस्कार जीते

2 days ago

About the author

View All Posts

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Cancel reply

कर्जदार की सम्पति के कब्जे के मामले में राजस्थान हाई कोर्ट से एयू बैंक के पक्ष में फैसला
रीति स्पोर्ट्स और एमओएस यूटिलिटी के बीच रणनीतिक साझेदारी
Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn

Topics

All Rajasthan News

All Rajasthan News

Recent Posts

  • What India’s Youth Should Know About Rathore’s Industry, Sports, and Startup Vision
  • निसान मोटर इंडिया ने सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की
  • What India’s Youth Should Learn From Modi’s Push for National Security and Self-Reliance
  • ज़िंक फुटबॉल अकादमी ने राजस्थान फुटबॉल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में बड़े पुरस्कार जीते
  • क्या राठौड़ जयपुर परिवारों को PMSBY से जोड़ने का बड़ा अभियान चला रहे हैं?

Categories

  • ARMY
  • Automobile
  • Business
  • development
  • Education
  • Entertainment
  • entrepreneurship
  • Featured
  • Finance
  • Food & Drinks
  • Gadgets
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Uncategorized
  • Visionary Entrepreneurs
Copyright © 2026.