Entertainment • Featured

डिज़्नी+ हॉटस्टार पर ‘’पावर ऑफ पाँच” सीरीज की स्‍ट्रीमिंग 17 जनवरी, 2025 से शुरू होने जा रही

 गहरे प्‍यार, अद्भुत दोस्‍ती और छुपी हुई शक्तियों के संगम के साथ आ रहा है ‘पावर ऑफ पाँच’,सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर। इस आगामी ड्रामा सीरीज में युवाओं के बीच दोस्‍ती की एक दिलचस्‍प कहानी दिखाई जायेगी, जिसमें रहस्‍यों, गहरे राज और बेवफाई की परतें खुलेंगी। इस सीरीज की स्‍ट्रीमिंग 17 जनवरी, 2025  से शुरू होने जा रही है। शो का निर्माण एकता आर कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड) ने किया है और इसमें इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा, आदित्य राज अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, बियांका अरोड़ा, यश सेहगल, उर्वशी ढोलकिया, बर्खा बिष्ट, तान्वी गडकरी, अनुबा अरोड़ा, उमर कंधारी, सागर ढोलकिया, भानुज सूद और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज़ 17 जनवरी, 2025 से सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

शो की प्रोड्यूसर एकता आर कपूर ने बताया, ‘’मैं ऐसे कंटेन्‍ट बनाने में यकीन रखती हूं,  जो हर उम्र और पृष्‍ठभूमि के लोगों को पसंद आये। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स की खूबसूरती यह है कि वे विभिन्‍न क्षेत्रों में विविधता वाले दर्शकों तक पहुँच सकते हैं और कहानी कहने की कला को ज्‍यादा रोमांचक बना देते हैं। ‘पावर ऑफ पाँच’ इसी सोच के अनुरूप है। दर्शकों को यकीनन इसकी कहानी पसंद आयेगी। यह खुद की खोज करने और पूरे जोरशोर से वापसी करने की एक दमदार कहानी है। इसमें दोस्‍ती और प्‍यार जैसे विषयों को संजोया गया है। इसे बनाने का अनुभव बेहतरीन रहा। मौलिक क्षमताओं को गहन मानवीय जुड़ाव से मिलाने का कॉन्‍सेप्‍ट पूरी दुनिया को नई ताजगी देने के लिये प्रासंगिक तथा अनूठा लगता है।’’

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics