Business • Featured

न्युवोको विस्टास ने हाइड्रोफोबिक काँक्रीट- काँक्रीटो यूनो लॉन्च किया

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह, ने काँक्रीटो यूनो (Concreto Uno) – हाइड्रोफोबिक काँक्रीट लॉन्च किया, जो कंस्ट्रक्शन मटेरियल इंडस्ट्री में एक बड़ी सफलता है। अपने एडवांस्ड हाइड्रोफोबिक गुणों के साथ इनोवेटिव डैम्प-लॉक फॉर्मूला के साथ, यह खास और अनूठा काँक्रीट कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड्स को फिर से डिफाइन करता है।

काँक्रीटो यूनो (Concreto Uno) -हाइड्रोफोबिक काँक्रीट में एडमिक्चर्स के ब्लेंड्स का एक खास और अनूठा मिक्स है और इसमें एक स्पेशल मिक्स डिजाइन है जो काँक्रीट के भीतर गांठों के गठन को रोकता है, जिसके परिणामस्वरूप स्टैंडर्ड-ग्रेड काँक्रीट की तुलना में जल रिसाव की संभावना न्यूनतम हो जाती है। यह वाटरप्रूफ काँक्रीट स्ट्रक्चर्स की ओवरऑल मजबूती और ड्यूरेबिलिटी को बढ़ाता है, जिससे उनका जीवनकाल काफी बढ़ जाता है।

इसके अलावा, काँक्रीटो यूनो (Concreto Uno) का डैम्पलॉक फॉर्मूला महंगी वॉटरप्रूफिंग मेम्ब्रेंस और कोटिंग्स की आवश्यकता को कम करके निर्माण परियोजनाओं में लागत को कम करता है। इसके अलावा, यह नमी को रोकता है, जो इमारतों की खूबसूरती की क्वालिटी को बनाए रखता है। यह उत्पाद स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट्स, आर्किटेक्ट्स, ठेकेदारों, इंजीनियरों और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनियों (पीएमसी) के लिए आदर्श है। यह न्युवोको के आरएमएक्स प्लांट्स के माध्यम से पूरे भारत में व्यापक रूप से उपलब्ध है।

श्री प्रशांत झा, चीफ रेडी-मिक्स काँक्रीट और मॉडर्न बिल्डिंग मटेरियल ऑफिसर, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “काँक्रीटो यूनो (Concreto Uno) हाइड्रोफोबिक काँक्रीट बिल्डिंग मटेरियल इंडस्ट्री में एक गेम-चेंजिंग हाइड्रोफोबिक काँक्रीट है। इसका मतलब है कि हमारे ग्राहकों के लिए कम रखरखाव लागत और अधिक मन की शांति क्योंकि कंस्ट्रक्शन में उनका निवेश पानी के होने वाले किसी भी तरह के नुकसान से बेहतर तरीके से सुरक्षित हैं। इसके साथ ही ये स्ट्रक्चर्स की लंबे समय तक बनाए रखने की क्षमता और खूबसूरती को बढ़ाता हैं। साथ ही, यह सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन प्रक्रियाओं की ओर एक कदम है, जो स्ट्रक्चर्स को हर तरह के कठोर मौसम की स्थिति का सामना करने में सक्षम बनाता है।”

श्री चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “काँक्रीटो यूनो (Concreto Uno) हाइड्रोफोबिक काँक्रीट बिल्डिंग मटेरियल में इनोवेशन और एक्सीलेंस के लिए हमारे अभियान का एक प्रमाण है। डैम्प-लॉक फॉर्मूला के साथ अत्याधुनिक हाइड्रोफोबिक तकनीक को इंटीग्रेट करके, हम न केवल जल रिसाव की चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं, बल्कि कंस्ट्रक्शन स्टैंर्ड्डस को भी नए शिखर प्रदान कर रहे हैं। हम इस क्रांतिकारी काँक्रीट को बाजार में लाने के लिए उत्साहित हैं, जो इंडस्ट्री में हमारी लीडरशिप की पुष्टि करता है।”

Topics