July 16, 2026
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
Rajyavardhan Rathore listening to residents during a Jan Samvad in Jhotwara

Citizens Voice: Local Issues as Rajyavardhan Rathore Conducts Jan Samvad

गुजरात इंजेक्ट (केरल) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के स्टैंडअलोन वित्तीय नतीजों की घोषणा की

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू

स्पोर्ट्स से स्टार्टअप तक: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विजन बदल रहा है राजस्थान

माउंटेन ड्यू® की अड्डा स्टोरीज को डिस्कवर करने के लिए ऋतिक रोशन ने फैन्स को किया इनवाइट

एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया

All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
All Rajasthan News
  • Automobile
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Finance
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Visionary Entrepreneurs
  • Contact
admin
Add Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn
Business • Featured

एयू बैंक के स्वदेश सेविंग्‍स और करंट अकाउंट लांच

January 9, 2024
3 Min Read

भारत का सबसे बड़ा एसएफबी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी – AU SFB), ने स्वदेश शाखाओं में ग्राहकों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए दो खास बैंक अकाउंट का अनावरण किया है। ये इनोवेटिव प्रोडक्‍ट, यानी ‘एयू स्वदेश सेविंग्‍स अकाउंट‘ और ‘एयू स्वदेश करंट अकाउंट‘, देश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों को इनोवेटिव, ग्राहक केंद्रित, बैंकिंग समाधान प्रदान करने और टेक्‍नोलॉजी व डिजिटल बैंकिंग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एयू एसएफबी के समर्पण को साबित करते हैं।

एयू स्वदेश सेविंग्‍स अकाउंट लेनदेन को न सिर्फ आसान बल्कि अपने कंज्‍यूमर्स के लिए फायदेमंद बनाने पर केंद्रित है। यह डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए डेबिट कार्ड खर्च (ईंधन पर खर्च सहित), बिल पेमेंट और एयू0101 (AU0101) के माध्यम से रिचार्ज पर 5 फीसदी कैशबैक प्रदान करता है। रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड द्वारा संचालित, यह बीमा कवरेज प्रदान करता है, जिसमें पर्सनल एक्सीडेंट (व्यक्तिगत दुर्घटना) के लिए 2 लाख रुपये और एयर एक्सीडेंट (हवाई दुर्घटना) के लिए 5 लाख रुपये के साथ-साथ हवाई अड्डे के लाउंज का मुफ्त उपयोग भी शामिल है। यह सेविंग्‍स अकाउंट ग्राहकों को सेविंग्‍स अकाउंट या फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (सावधि जमा) में बैलेंस बनाए रखने की सुविधा भी प्रदान करता है। ग्राहक सेविंग्‍स अकाउंट में 10,000 रुपये का औसत तिमाही बैलेंस (एवरेज क्‍वार्टली बैलेंस) बनाए रख सकते हैं या 1 लाख रुपये के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट का विकल्प चुन सकते हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों में करंट अकाउंट के लिए एक आम चुनौती होती है, जहां बिजनेस चक्रीय होता है, उच्च गतिविधियों की एक अवधि होती है और ज्यादा नकद लेनदेन के बाद सुस्ती की अवधि होती है। इससे अक्सर मिनिमम बैलेंस बनाए रखने में कठिनाई होती है, जिसके चलते चार्ज लगता है और असंगति पैदा होती है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लेनदेन के व्यवहार और सेग्मेंट – स्‍पेसिफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, एयू स्वदेश करंट अकाउंट को डिजाइन करके इस परेशानी को हल करने के लिए एक ठोस प्रयास किया है। यह ‘करंट अकाउंट’  बिना किसी अनिवार्य मिनिमम बैलेंस के बैलेंस मेनटेन करने और मंथली लेनदेन के मामले में लचीलापन प्रदान करता है, साथ ही डेबिट कार्ड खर्च और डिजिटल लेनदेन पर मंथली कैशबैक भी प्रदान करता है।

एयू स्वदेश करंट अकाउंट’  पिछले महीने के एवरेज मंथली बैलेंस (एएमबी) के 15 गुना की कैश डिपॉजिट (नकद जमा) की लिमिट भी प्रदान करता है, जिसमें हर महीने फ्री चेकबुक, बिना रुकावट पेमेंट और 20 से ज्यादा मुफ्त बैंकिंग सेवाएं जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। यह अकाउंट वीजा प्लैटिनम बिजनेस डेबिट कार्ड द्वारा पूरक है, जो  लेनदेन की हाई लिमिट, खरीद सुरक्षा, बीमा कवरेज और भारत में अग्रणी ब्रांड पर विशेष ऑफर और छूट प्रदान करता है।

एयु स्वदेश सेविंग्‍स और एयु करंट अकाउंट की शुरुआत पर, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर उत्तम टिबरेवाल ने कहा कि, “हमें एयू स्वदेश सेविंग्‍स अकाउंट और एयू स्वदेश करंट अकाउंट के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे मूल्यवान स्वदेश ग्राहकों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए हैं। ये दोनों अकाउंट वित्तीय और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आसान बैंकिंग समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। हमारा मानना है कि ये पेशकश हमारे ग्राहकों को सशक्त बनाएंगी और उनके बैंकिंग अनुभव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी”।

टिबरेवाल ने आगे कहा कि “एयू स्वदेश सेविंग्‍स अकाउंट और एयू स्वदेश ‘करंट अकाउंट’ डिजाइन करते समय, हमारा पहला लक्ष्य भारत के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग ग्राहकों को सशक्त बनाना था। दोनों विशेष अकाउंट ग्राहकों को उन क्षेत्रों में पर्याप्त लचीलापन प्रदान करते हैं, जहां वित्तीय संसाधन मौसमी रूप से अलग अलग हो सकते हैं, जिससे उन्हें अपने धन को प्रभावी ढंग से मैनेज करने की क्षमता मिलती है। यह न सिर्फ बैंकिंग ग्राहकों पर बैलेंस बनाए रखने की कठिन शर्तों के बोझ को समाप्त करता है, बल्कि उन्हें बैंकिंग इको सिस्‍टम में अधिक सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित करता है”।

Tags'AU Swadesh Current Account AU Small FInance Bank AU Swadesh Savings Account technology and digital banking एयू बैंक के स्वदेश सेविंग्‍स और करंट अकाउंट लांच

You may also like

Business • Featured

गुजरात इंजेक्ट (केरल) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के स्टैंडअलोन वित्तीय नतीजों की घोषणा की

11 hours ago
Business • Featured

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू

12 hours ago
Business

माउंटेन ड्यू® की अड्डा स्टोरीज को डिस्कवर करने के लिए ऋतिक रोशन ने फैन्स को किया इनवाइट

2 days ago

About the author

View All Posts

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Cancel reply

बंधन म्यूचुअल फंड का एनएफओ लांच हुआ
Zeenat Aman and Neetu Kapoor join Koffee with Karan Season 8 on Disney+Hotstar
Comment
    Share This!
    FacebookXPinterestLinkedIn

Topics

All Rajasthan News

All Rajasthan News

Recent Posts

  • Citizens Voice: Local Issues as Rajyavardhan Rathore Conducts Jan Samvad
  • गुजरात इंजेक्ट (केरल) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के स्टैंडअलोन वित्तीय नतीजों की घोषणा की
  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू
  • स्पोर्ट्स से स्टार्टअप तक: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विजन बदल रहा है राजस्थान
  • माउंटेन ड्यू® की अड्डा स्टोरीज को डिस्कवर करने के लिए ऋतिक रोशन ने फैन्स को किया इनवाइट

Categories

  • ARMY
  • Automobile
  • Business
  • development
  • Education
  • Entertainment
  • entrepreneurship
  • Featured
  • Finance
  • Food & Drinks
  • Gadgets
  • Health Care
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • Uncategorized
  • Visionary Entrepreneurs
Copyright © 2026.