Business Featured

मीशो पर ग्राहकों ने शॉपिंग की

की ओर बढ़ते हुए भारत का एकमात्र ट्रू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, मीशो ज़बरदस्त वृद्धि और महत्वपूर्ण उपलब्धियों वाले साल का समापन कर रहा है। मीशो पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में अमरावती, औरंगाबाद, देहरादून, नेल्लोर, सोलापुर और वारंगल जैसे शहरों के ग्राहकों ने जमकर ख़रीददारी की। बाजार में मीशो की मज़बूत पहुँच के साथ कंपनी ने 14 करोड़ ग्राहकों के लेनदेन दर्ज किए, जिनमें से लगभग 80% ऑर्डर टियर 2+ बाजारों से आए।

data.ai के अनुसार,मीशो भारत में नंबर 1 शॉपिंग ऐप था, जिसके 2023* में 14.5 करोड़ ऐप डाउनलोड दर्ज हुए। हर उपयोगकर्ता ने मीशो ऐप पर विस्तृत संग्रह से अपना पसंदीदा समान ख़रीदते हुए ऐप पर 449 मिनट बिताए।

टियर 2+ बाज़ारों में ई-कॉमर्स द्वारा लगातार तेज़ी पकड़ने के साथ मीशो ने भारत में शॉपिंग करने के तरीके का विश्लेषण पेश किया है:

असली बाजीगर: सूरत, गुजरात में एक ग्राहक को आभूषणों केस इतना शौक था कि उसने इस प्लेटफार्म पर सबसे ज़्यादा ऑर्डर देने का रिकॉर्ड बना लिया, वो 20,000 ऑर्डर दे चुका है, जो अभी भी बढ़ रहे हैं।

घर में रहना अच्छा: होम इम्प्रूवमेंट की इच्छा से ग्राहकों ने अपने घरों को सजाने के लिए फर्नीचर, फिक्स्चर और घर की सजावट में निवेश किया। होम डेकोर की श्रेणी में साल-दर-साल 60% की वृद्धि दर्ज हुई है। भागलपुर, डिंडीगुल, जोरहाट और शहडोल में ग्राहकों का रुझान तोरण और दीयों से लेकर क्रिसमस एवं अन्य त्योहारों के लिए सजावट पर रहा।

स्ट्रैप और स्टाइल: ग्राहकों में तेजी से पारंपरिक घड़ियों से स्मार्टवॉच की ओर बदलती रुचि देखी गई, और हर दिन 25,000 से ज़्यादा ग्राहकों ने स्मार्टवॉच ख़रीदी। विशेषतया चित्तूर, दीमापुर, पलवल और सतारा जैसे टियर 2+ शहरों के ग्राहक स्मार्टवॉच ज़्यादा पसंद कर रहे हैं, जिससे वियरेबल टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ता रुझान प्रदर्शित होता है।

फिट इंडिया अभियान: फिटनेस उपकरणों की मांग 55% बढ़ी, और चांदपुर, करवर, पठानकोट एवं रत्नागिरी जैसे शहरों के ग्राहकों ने डम्बल, योगा मैट, एक्सरसाइज रिंग्स, और बॉल्स आदि के ऑर्डर दिए।

शेल्फ के सामान की मांग: भारत में हर दिन 3 लाख से अधिक कुर्तियां, 39,000 ब्लूटूथ हेडफ़ोन और 21,000 बेडशीट खरीदी गयीं। गुजरात से ब्लूटूथ इयरफ़ोन के ऑर्डर मिले, हिमाचल प्रदेश से मोबाइल केस और कवर, कर्नाटक से वॉलपेपर और उड़ीसा से हेयर आयल के ऑर्डर ज़्यादा मिले।

मीशो ने सेहत के लिए शॉपिंग बनाई आसान: मीशो पर 67 लाख से ज़्यादा ग्राहकों ने बालों के हेयर फॉल से छुटकारा पाने के उपायों की खरीदारी की। ख़ुद की देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ने के साथ लोगों की आदतें भी बदल रही हैं और ब्यूटी एवं पर्सनल केयर में 40% की वृद्धि दर्ज हो रही है।

रविवार की हलचल बरकरार: ‘परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन’ की परंपरा को बनाए रखते हुए भारतीय शॉपर्स द्वारा लगातार दो सालों से रविवार को खरीदारी के लिए सबसे अच्छा दिन घोषित किया जा रहा है, और इस दिन वो सुबह 7 बजे से शॉपिंग शुरू करते हैं, जो तड़के 3 बजे तक चलती है।

विक्रेता तोड़ रहे हैं सारे रिकॉर्ड

कौन (नहीं) बनेगा करोड़पति?: 2023 में लगभग 10,000 मीशो विक्रेता करोड़पति और 130,000 विक्रेता लखपति बने। इनमें से 60% विक्रेता अविनाशी, भरूच, फियाजाबाद और सिलचर जैसे छोटे शहरों से हैं।

नॉन-जीएसटी विक्रेताओं का स्वागत: उद्यमिता को बढ़ावा देने की मीशो की प्रतिबद्धता के साथ इस प्लेटफ़ॉर्म पर 2 महीनों में लगभग 25,000 नॉन-जीएसटी विक्रेताओं ने अपना कारोबार शुरू किया। इन विक्रेताओं ने प्लेटफ़ॉर्म पर 1 लाख से ज़्यादा अद्वितीय उत्पादों की सूची पेश की।

विक्रेता स्पॉटलाइट: लगभग 75,000 विक्रेताओं ने मीशो शानदार वृद्धि दर्ज की, जबकि 20,000 से अधिक विक्रेताओं का कारोबार 10 गुना बढ़ा।

इस साल मीशो मुनाफ़ा दर्ज करने वाली पहली क्षैतिज भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी थी। इस कंपनी ने जुलाई में लाभ की घोषणा की थी, जिसके बाद यह लगातार लाभ की स्थिति में है, और नकदी प्रवाह सकारात्मक बना हुआ है।