इमेजिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी निकॉन कॉरपोरेशन की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी निकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज जयपुर स्थित ललित होटलमें आयोजित एक कार्यक्रम में अपना बहुप्रतीक्षित मॉडल निकॉन जेड एफ को प्रदर्शित किया। इस हाइब्रिड कैमरा को प्रदर्शित करते हुए निकॉन इंडिया ने अपने मिररलेस कैमरा लाइन-अप को और मजबूती दी है। यह कैमरा फोटोग्राफी के साथ-साथ वीडियोग्राफी की कला को भी नई पहचान देने को तैयार है। इमेजिंग की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए निकॉन जेड एफ में फुल-फ्रेम सेंसर और एक्सपीड 7 इमेज-प्रोसेसिंग इंजन का प्रयोग किया गया है। साथ ही इसमें कुछ ऐसी खूबियां भी हैं, जो इसे निकॉन के मिररलेस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स निकॉन जेड 9 और जेड 8 की बराबरी पर खड़ा करती हैं। निकॉन इंडिया ने दिवाली को ध्यान में रखते हुए अपना फेस्टिव कैंपेन ‘दिवाली के पल, निकॉन के संग’को भी लॉन्च किया है। इस कैंपेन के माध्यम से त्योहारों की खुशी और अपनों के संग का उत्सव मनाया जाएगा। निकॉन जेड एफ कैमरा पूरे भारत में निकॉन के आउटलेट्स पर 12 अक्टूबर, 2023 से 1,76,995 रुपये में उपलब्ध होगा।
निकॉन जेड एफ में फुल-फ्रेम निकॉन सेंसर की विशेषताएं हैं। ये विशेषताएं इस कैमरा को इमेज क्वालिटी, डेप्थ और डायनामिक रेंज के मामले में सबसे खास बनाती हैं। डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी के साथ इसका अत्याधुनिक ऑटोफोकस यूजर्स को बेहतरीन शार्प इमेज कैप्चर करने में सक्षम बनाता है। लो-लाइट परफॉर्मेंस और इमेज स्टेबिलाइजेशन भी जेड एफ को फॉर्म और फंक्शन के मामले में शानदार बनाते हैं। निकॉन जेड एफ क्रिएटिविटी को नई ऊंचाई देने, परफॉर्मेंस के मामले में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने और ‘मेक इट आइकॉनिक’ के लक्ष्य के साथ हर पल को खास बनाने के लिए तैयार है।
इस मौके पर निकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सज्जन कुमार ने कहा, ‘अपने नए मिररलेस कैमरा निकॉन जेड एफ की लॉन्चिंग से हम उत्साहित हैं। पोर्ट्रेट इम्प्रेशन बैलेंस, स्किन सॉफ्टनिंग और एडवांस ऑटो फोकस जैसे एआई वाले फीचर्स के साथ यह कैमरा वेडिंग और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी जैसे हर मौके के लिए आदर्श है। आज यहां अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए मशहूर जयपुरमें होना हमारे लिए खुशी की बात है। निकॉन जेड एफ की पेशकश के साथ हमारा उद्देश्य राजस्थान के फोटोग्राफर्स को एक पावरफुल टूल देना है। बात चाहे किसी पारंपरिक शादी के खास पलों को कैप्चर करने की हो या पास के टाइगर रिजर्व की खूबसूरती को तस्वीरों में संजोने की, निकॉन जेड एफ हर परिस्थिति में शानदार इमेज क्वालिटी सुनिश्चित करता है। यह कैमरा सुनिश्चित करेगा कि फोटोग्राफर्स की क्रिएटिविटी निखरकर सामने आए।’
निकॉन इंडिया फेस्टिव कैंपेन को लेकर उन्होंने कहा, ‘त्योहारों के इस मौके को यादगार बनाने के लिए हमने फेस्टिव कैंपेन ‘दिवाली के पल, निकॉन के संग’ को भी लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी एवं परंपरा को साथ लाना है, जिससे उत्सव के पलों को गहराई से कैप्चर किया जा सके। फोटोग्राफी मार्केट के रूप में यह क्षेत्र हमेशा हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है। निकॉन जेड एफ और अपने स्पेशल दिवाली ऑफर्स की लॉन्चिंग के साथ हमें इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूती देने का भरोसा है।’
इवेंट के दौरान उपस्थित लोगों को नए निकॉन जेड एफ का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी मिला। नए कैमरा को प्रयोग करके देखने की इस शानदार पहल ने ग्राहकों का उत्साह बढ़ाया।इसके अतिरिक्त, उनके सवालों के जवाब देने और कैमरा की खूबियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए निकॉन के प्रतिनिधि भी उनके साथ उपस्थित रहे।












Add Comment