Business • Featured

मैक्स ने सुझाये नवरात्रि के लिये बेहतर आहार

इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि के दौरान कुछ लोग देवी के प्रति अपनी भक्ति जताने के लिए उपवास रखते है, और देवी दुर्गा के पूजा के बाद ही खाना खाते है। ऋतिका समद्दर, रीजनल हेड- डायटेटिक्‍स, मेक्स हेल्थ केयर दिल्ली के अनुसार, उपवास के दौरान बादाम भी पसंद की जाती हैं। अपने आप में या किसी व्‍यंजन में मिलाने पर वे पौष्टिक होने के साथ ही लगातार ऊर्जा भी देती हैं; बादाम में संतोष देने वाले गुण होते हैं, जो इन्‍हें उपवास के लिये आदर्श बनाते हैं।

नवरात्रि के दौरान खुद को बादाम जैसे नट्स से पोषित करें। उन्‍हें कच्‍चा खाया जा सकता है या व्‍यंजनों में मिलाया जा सकता है। बादाम से संतुष्टि मिलती है और लंबे समय के लिये भूख को रोक सकती हैं। बादाम खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है, जिस पर कई लोगों का ध्‍यान रहता है। बादाम आसानी और तेजी से स्‍वाद देती हैं और किसी भी भारतीय मसाले से उन्‍हें ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट बनाया जा सकता है। बादाम में अपने पसंदीदा स्‍वाद मिलाकर सेहतमंद और स्‍वादिष्‍ट स्‍नैक्‍स बनाएं, जिन्‍हें आपका परिवार पसंद करे।

कठोर शाकाहारी या सात्विक आहार: ‘सात्विक’ चीजें खाएं, जिनमें शुद्धता हो और जो शांत तथा सकारात्‍मक सोच रखने में मदद करें। नवरात्रि के उपवास में ताजे फलों, डेयरी उत्‍पादों, बादाम जैसे नट्स और चुनिंदा सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। 

खास आटे चुनें: नवरात्रि के उपवास में गेहूं और साधारण चावल से बचा जाता है। खाने-पीने की चीजें बनाने के लिये कुट्टू का आटा, राजगीरा और सिंघाड़ा जैसे खास आटे का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

Topics