Entertainment Featured

हम अपने युवाओं को बताना चाहते हैं कि उन्‍हें अपनी जिन्‍दगी अपनी शर्तों पर जीनी चाहिये

हम सभी के जीवन में आलोचना करने वाली एक आंटी जरूर रही है, जिसने लगातार हमारी कोशिशों पर शक किया है और हमें सोचने पर मजबूर किया है कि ‘लोग क्‍या कहेंगेᣛ?’ परिवार से लेकर पड़ोसियों और कभी-कभी दोस्‍तों में भी हमेशा ऐसे लोग रहते हैं, जो लगातार आपको पीछे खींचते हैं। परफेक्‍ट बनने का दबाव अक्‍सर बहुत भारी होता है और आप सिर्फ उससे छुटकारा चाहते हैं! और यहीं से गौरव (इश्‍वाक सिंह) की कहानी शुरू होती है- कॉर्पोरेट दबाव से बाहर निकलना और अपने मन की करना। डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार की आगामी फिल्‍म ‘तुमसे ना हो पाएगा’ दो बेस्‍ट फ्रैंड्स की एक प्रासंगिक और जीवन के सार से भरी कहानी है। यह दोस्‍त अपनी सफलता को खुद तय करना चाहते हैं और समाज की हर आंटी की नुक्‍ता-चीनी का सामना करते हैं! रॉय कपूर फिल्‍म्‍स, आरएसवीपी और स्‍टार स्‍टूडियोज द्वारा अश्विनी अय्यर और नीतेश तिवारी के साथ निर्मित ‘तुमसे ना हो पाएगा’ का निर्देशन अभिषेक सिन्‍हा ने किया है और इसकी स्‍ट्रीमिंग डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर 29 सितंबर 2023 से शुरू होगी।

जब बात आज के युवाओं के लिये प्रासंगिक कहानियाँ प्रस्‍तुत करने की होती है तो इसके लिए काफी अवलोकन करना पड़ता है, इसमें कई प्रत्‍यक्ष अनुभवों और रचनात्‍मकता की भी जरूरत होती है। डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार की आगामी फिल्‍म ‘तुमसे ना हो पाएगा’ नितेश तिवारी ने लिखी है। इस फिल्‍म का विचार पनपने से लेकर यह फिल्‍म क्‍या संदेश देना चाहती है, तक, नितेश तिवारी हमें पूरी प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।

नितेश तिवारी ने विस्‍तार से बताते हुए, कहा, “अश्विनी ने मुझे वरुण अग्रवाल की किताब “हाऊ आई ब्रेव्‍ड अनु आंटी एण्‍ड को-फाउंडेड ए मिलियन डॉलर कंपनी’’ तोहफे में दी थी और कहा था कि उससे एक अच्‍छी फिल्‍म बनने की संभावना है। इस किताब का कंटेन्‍ट यूनिवर्सल और जा‍नकारियों से भरा है। मुझे यह बड़ा ही आकर्षक और मजेदार लगा। हमने हमेशा की तरह अपने मन की बात मानी। हालांकि, हमने इसे आज के युवाओं के लिये प्रासंगिक बनाने के लिये अपनी तरफ से भी बहुत कुछ जोड़ा।” 

कंटेन्‍ट के बारे में आगे बताते हुएनितेश तिवारी ने कहा, “हम अपने युवाओं से कहना चाहते हैं कि उन्‍हें अपनी जिन्‍दगी अपनी शर्तों पर जीनी चाहिये, खुद के लिये रास्‍ता बनाना चाहिये और सफलता के लिये अपने मानक तय करने चाहिये। उन्‍हें अपने इर्द-गिर्द मौजूद लोगों के दबाव को नजरअंदाज करके और अपेक्षाओं में फंसे बिना आगे बढ़ना चाहिए।”

भावनाओं के उतार-चढ़ाव पर जाने के लिए तैयार हो जाइए, जब ‘तुमसे ना हो पाएगा’ में गौरव समाज के दबावों से मुक्‍त होगा और आपको भी ऐसा करने की प्रेरणा देगा, जिसकी स्‍ट्रीमिंग 29 सितंबर से डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर शुरू होगी!