निसान ने लगातार 8वें साल आईसीसी के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखी है और मैन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की आधिकारिक पार्टनर के तौर पर जुड़ने का जश्न मनाते हुए मैगनाइट कुरो (KURO) स्पेशल एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके चलते, ग्राहकों को आईसीसी वर्ल्ड कप के साथ अपने जुड़ाव का भव्य अंदाज़ में जश्न मनाने का प्रीमियम विकल्प उपलब्ध होगा। निसान मोटर इंडिया (एनएमआईपीएल) ने आज मैगनाइट कुरो स्पेशल एडिशन की प्री-बुकिंग सुविधा भी शुरू करने की घोषणा की है। कुरो जापानी भाषा का शब्द है जिसका मतलब है ‘’ब्लैक’’यानि काला और यह नाम इस स्पेशल एडिशन की खूबियों को बखूबी अपने आप में समेटे हुए है, जो दरअसल, जबर्दस्त स्टाइल और जापानी नफासत के मेल को पेश करने वाला एक अद्भुत प्रोडक्ट है। कुरो थीम और स्पेशल एडिशन एसयूवी वास्तव में, प्रीमियम क्वालिटी और विश्वसनीयता को प्रस्तुत करती है।
निसान मैगनाइट कुरो स्पेशल एडिशन आगामी त्योहारी सीज़न का मिज़ाज तय करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम है और इसका आधिकारिक लॉन्च तथा कीमत की घोषणा अक्टूबर 2023 में की जाएगी। आज से इसकी प्री-बुकिंग 11,000 रु में शुरू हो और यह सभी मैगनाइट एक्सवी एमटी, मैगनाइट टर्बो एक्सवी एमटी तथा मैगनाइट टर्बो एक्सवी सीवीटी समेत सभी उन्नत ग्रेड्स के लिए उपलब्ध है।
श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर इंडिया, ने कहा, ”इस बार त्योहारों के अवसर पर हम वैल्यू और इनोवेशन पसंद करने वाले अपने खास ग्राहकों के लिए निसान मैगनाइट कुरो स्पेशल एडिशन लॉन्च कर रहे हैं जो अपनी ऑल-ब्लैक नफासत के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स, स्टाइल और वैल्यू तथा सेफ्टी जैसी खूबियों के चलते ड्राइविंग का सही मायने में सुखद अनुभव दिलाएगी।”
मैगनाइट कुरो स्पेशल एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर है जो इसे प्रीमियम, शानदार और स्टाइलिश बनाती है, साथ ही, इसमें सौम्यता और नफासत भी जबर्दस्त मेल है। शानदार और बोल्ड डिजाइन का प्रदर्शन करने वाली इस नई एसयूवी के एक्सटीरियर फीचर्स भी कलात्मक हैं जिनमें ऑल ब्लैक ग्राइल, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, ब्लैक एलॉयज़, ब्लैक फिनिशर के साथ हैडलैंप और एक खास बैज है जो कुरो के खास और अलग दिखायी देने वाले डिजाइन में योगदान करते हैं।
इसके अलावा, मैगनाइट कुरो स्पेशल एडिशन का इंटीरियर भी बेहद खास है जिसमें प्रीमियम ग्लॉस ब्लैक इंस्ट्रूमेंट पैनल, ब्लैकर इंटीरियर एक्सैंट्स, ब्लैक डोर ट्रिक इन्सर्ट्स शामिल हैं जो इसके डिजाइन पहलू को देते हैं स्टाइल का एक अलग अंदाज़ जो ग्राहकों को वाकई पसंद आएगा। इस स्पेशल एडिशन में है कुछ फीचर अपग्रेड्स जैसे 360-डिग्री अराउंड व्यू मॉनीटर एवीएम, रियर एसी के साथ एक सेंटर कंसोल आर्मरैस्ट, अधिक चौड़ा आईआरवीएम, थीम आधारित फ्लोर मैट, तथा अतिरिक्त सुविधा और स्टाइल के लिए वायरलैस चार्जर।













Add Comment