Business Featured

मीशो व एनपीसीआई टाईम की टॉप- 100 प्रभावशाली कंपनियों में शुमार

भारत के एकमात्र ट्रू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, मीशो ने 2023 के लिए दुनिया में सबसे प्रभावशाली 100 कंपनियों की प्रतिष्ठित टाईम सूची में अपनी जगह बनाई है। भारत के ई-कॉमर्स परिदृश्य में मीशो द्वारा लाए गए असाधारण बदलाव के लिए इसे ‘पायोनियर्स’ की सूची में शामिल करके सम्मानित किया गया।

विदित आत्रे फाउंडर एवं सीईओ मीशो ने कहा, हम टाईम द्वारा दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में चुने जाने पर बहुत खुश हैं। एक भारत पर केंद्रित कंपनी को यह सम्मान मिला है, जो पूरे देश के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा यह हमारी टीम की कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, और महत्वाकांक्षा का प्रमाण है, जिसकी मदद से हम छोटे व्यवसायों को सशक्त बना रहे हैं, और देश के सभी कोनों में लाखों ग्राहकों के लिए ऑनलाईन शॉपिंग को किफायती भी बना रहे हैं। हम उद्यमशीलता संभव बनाकर सस्टेनेबल आजीविका का निर्माण करना चाहते हैं, और यह सम्मान लोगों के जीवन में हमारे द्वारा ला जा रहे सकारात्मक बदलाव की पुष्टि करता है।

टाईम ने कहा अपने प्रतियोगियों से अलग, मीशो विक्रेताओं से कमीशन नहीं लेता है, जिसके कारण ये विक्रेता अपने 60 प्रतिशत उत्पाद 4 डॉलर से भी कम मूल्य में बेच पाते हैं, जो उन भारतीयों के लिए खरीदना बहुत आसान हैं, जिनकी आय 6000 डॉलर साल से कम है।

इस साल अपने तीसरे संस्करण में टाईम की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में स्वास्थ्य सेवा, मनोरंजन, टेक्नॉलॉजी, रिटेल एवं एनर्जी आदि क्षेत्रों में काम करने वाले उन संगठनों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने उद्योग को आकार देते हुए हमारे काम करने और रहने के तरीके में परिवर्तन लाया है। इस सूची के लिए टाईम ने विभिन्न सेक्टर्स से नामांकन मंगाए थे, और अपने योगदानदाताओं एवं संवाददाताओं तथा बाहरी विशेषज्ञों के वैश्विक नेटवर्क के बीच चुनाव कराया। इसके बाद टाईम के संपादकों ने मुख्य कारकों, जैसे प्रभाव, इनोवेशन, महत्वाकांक्षा, एवं सफलता के आधार पर प्रत्येक संगठन का आकलन किया। जिसके बाद सूची के लिए 100 व्यवसायों का एक विस्तृत समूह मिला, जो आगे बढ़ने का मार्ग तैयार कर रहा है।

इस सम्मान ने मीशो की बड़ी उपलब्धियों और एक समावेशी प्लेटफॉर्म द्वारा इंटरनेट कॉमर्स पूरे जनसमूह तक पहुँचाने की इसकी प्रतिबद्धता को साबित कर दिया है। कंपनी ने लाखों छोटे व्यवसायों को ऑनलाईन आने और डिजिटल स्टोरफ्रंट का निर्माण करने में समर्थ बनाया है, जिससे न केवल उनकी कमाने की क्षमता बढ़ी है, बल्कि बड़े स्तर पर रोजगार का भी निर्माण हुआ है। साथ ही भारत के शहरों व गाँवों में वंचित उपभोक्ताओं तक किफायती और उपयोगी उत्पाद पहुँचाने पर मीशो के फोकस ने समावेशन लाने में मदद की है।

140 मिलियन वार्षिक विनिमय करने वाले यूज़र्स, 1.1 मिलियन से ज्यादा विक्रेताओं और 30 श्रेणियों में 100 मिलियन से ज्यादा एक्टिव प्रोडक्ट लिस्टिंग्स के साथ मीशो का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण भारत के उपभोक्ताओं को उत्पादों का विस्तृत संग्रह प्रदान करना है। डेटा.एआई के अनुसार मीशो का ऐप हाल ही में गूगल प्ले और आईओएस ऐप स्टोर पर 500 मिलियन संचयी डाउनलोड पूरे करने वाला दुनिया का सबसे तेज शॉपिंग ऐप बना। इसने अपनी एक नई ब्रांड पहचान का भी अनावरण किया, जिससे वैल्यू-फर्स्ट उत्पादों के विस्तृत संग्रह द्वारा प्लेटफॉर्म का समावेशन प्रदर्शित होता है। यह विभिन्न आयु समूह, भौगोलिक क्षेत्रों, भाषाओं, महिला एवं पुरुष, और हर आयु समूह के उपभोक्ताओं की शॉपिंग की जरूरतों को पूरा कर रहा है।