देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड (बीएसई: 543462, एनएसई: DEVIT) क्लाउड, ऑटोमेशन और डेटा टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रदान करने वाला एंड टू एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। बोर्ड ने 16 जून, 2023 को संपन्न हुई अपनी बैठक में प्रमोटर, प्रमोटर समूह (विक्रेता) और अमेरिका स्थित एलटी 1, इंक (अधिग्रहण कर्ता) के सदस्यों के बीच शेयर परचेज एग्रीमेंट के क्रियान्वयन को मंजूरी दी। जहां प्रमोटर के सदस्य और प्रमोटर ग्रुप ने अधिग्रहण कर्ताओं को 86,98,885 शेयर बेचने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा शेयरधारकों के अप्रूवल से 57, 24, 907 शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू द्वारा इक्विटी शेयरों के आवंटन को 134.50 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर मंजूरी दी।
एलटी 1, इंक (अधिग्रहण कर्ता) ने लिलोकोई टेक्नोलॉजीज, इंक (पीएसी-1), लिलि कोई होल्डिंग्स, इंक (पीएसी-2) और संजय चंद्रकांत पटेल (पीएसी-3) के साथ पूरी तरह से भुगतान किए गए 71, 82, 480 इक्विटी शेयर तक के अधिग्रहण के लिए एक खुला ऑफर दिया है, जो देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड की उभरती हुई वोटिंग कैपिटल के 25.78 प्रतिशत के पूरे पब्लिक शेयर होल्डिंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। ओपन ऑफर 134.50 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाता है।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पिछले महीने 5 प्रतिशत फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की, जो पिछले 4 वर्षों से लगातार बना हुआ है। पूर्व में इसने विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पोर्टल में उपयोग किए जाने वाले रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर (आरडीबीएमएस) प्लेटफॉर्म के लिए गुजरात इन्फॉर्मेटिक्स लिमिटेड, ‘डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गुजरात” से ऑर्डर हासिल किया था। यह ऑर्डर करीब 34 करोड़ रुपये का है और 2 महीने में क्रियान्वयित किया जाएगा। देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड एक पब्लिकली लिस्टेड कंपनी है जो क्लाउड, ऑटोमेशन और डेटा टेक्नोलॉजी का उपयोग कर एंड-टू-एंड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रदान करती है। कंपनी की स्थापना 1997 में एक छोटे स्तर के सेटअप के साथ की गई थी जो मुख्य रूप से बिजनेस ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में लगी हुई है। आज देव इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड दुनिया भर में अपने बिजनेस को सशक्त करने के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ ग्राहकों के साथ मिलकर काम कर रही है। अग्रणी आईटी सक्षम सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कंपनी पर पूरा भरोसा किया जाता है, जिसके पास लगातार काम करने और मजबूत सॉल्यूशन्स प्रदान करने का काबिले तारीफ ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी इनोवेशन के साथ क्वालिटी वर्क के लिए प्रतिबद्ध है।












Add Comment