Business Featured

निबाव होम लिफ्ट्स ने सीरीज III मैक्स एलिवेटर लॉन्च किया

भारत के सबसे बड़े होम लिफ्ट ब्रैंड, निबाव होम लिफ्ट्स ने आज विश्व के सबसे बड़े पैनरेमिक केबिन के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज III मैक्स एलिवेटर की लॉन्चिंग की घोषणा की। ब्रैंड न्यूहोम एलिवेटर आधुनिक तकनीकी फीचर्स के बेजोड़ संग्रह का दावा करता है। इसे उपभोक्ताओं के अनुभव को शानदार बनाने, ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और एलिवेटर टेक्नोलॉजी की संभावनाओं को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे सुरक्षा, स्थायित्व और सुलभता पर खास ध्यान देते हुए पेटेंटीकृत नई फ्यूज्ड लॉकिंग टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। यह इमारतों में लोगों के अलग-अलग फ्लोर पर जाने के तरीके को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।  

260 किलो क्षमता की आधुनिक होम लिफ्ट के निर्माण के लिए कोई गड्ढा खोदने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे यह ऐलिवेटर नई और मौजूदा इमारतों में लगाने के लिए परफेक्ट है। इसमें किसी तरह के लंबे-चौड़े निर्माण कार्य की भी जरूरत नहीं है। इसे लगाने में काफी कम समय खर्च होता है और इससे प्रोजेक्ट की पूरी लागत में कमी आती है। इसका केबिन अनब्रेकेबल पॉलिकार्बोनेट ग्लास से लैस है। इस खूबी के कारण लिफ्ट के भीतर से पूरी तरह चारों दिशाओं में देखा जा सकता है। आधुनिक मटीरियल से बने इसके केबिन से साफ दृश्य सुनिश्चित होता है। इसके टूटने या नुकसान पहुंचने का जोखिम कम से कम है।

हल्के वजन के इस सेल्फ-सपोर्टेड लिफ्ट बेहतरीन प्रभावशीलता और लचीलेपन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह सर्वश्रेष्ठ स्थिरता, निर्माण ढांचे की अखंडता और मजबूती प्रदान करती है। इस लिफ्ट में बेहतरीन डिजाइनिंग के लाथ जगह के ज्यादा इस्तेमाल की की सुविधा उपलब्ध है। सीरीज III मैक्स को सिंगल फेज पावर पर भी चलाया जा सकता है, जिससे इसमें बिजली की कम खपत होती है और यह स्वच्छ पर्यावरण के अनुकूल है। इस फीचर की बदौलत बिजली के कम खपत के साथ-साथ इसके संचालन की लागत में भी कमी आती है और यह घर के मालिकों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करती है। अगर समग्र रूप से कहा जाए तो सीरीज III मैक्स व्हीलचेयर प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। पूरी तरह बन चुके मकानों में इंस्टालेशन के लिए यह लिफ्ट परफेक्ट है।  

निबाव होम लिफ्ट्स के संस्थापक और सीईओ, श्री विमल बाबू ने कहा कि, “सीरीज III मैक्स को दुनिया के सबसे बड़े वायवीय एलिवेटर केबिन के निर्माता का दर्जा हासिल है। हमारा मानना है कि यह एलिवेटर मार्केट में गेमचेंजर साबित होगा। इस क्रांतिकारी मॉडल में आधुनिक तकनीक के साथ नए सेफ्टी फीचर्स, शानदार डिजाइन और यूजर को मिलने वाली बेमिसाल सुविधाएं है। हमारी इच्छा एलिवेटर सोल्यूशंस प्रदान करने की अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रतिष्ठा बरकरार करने की है। इसमें सुरक्षा संबंधी प्रभावशीलता और उपभोक्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई है। सीरीज III मैक्स नए-नए आविष्कारों के लिए हमारे अडिग समर्पण को दर्शाते हैं। हमारा मानना है कि यह एडवांस्ड होम लिफ्ट एक बिल्डिंग में एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर लोगों को ले जाने नई परिभाषा तय करेगा तथा जयपुर में एलिवेटर के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।”

निबाव होम लिफ्ट के मॉडल्स में वास्तुकला के तरह-तरह के स्टाइल और अंदरूनी खूबसूरती देखने को मिलती है। निबाव यूरोपियन मानकों का अनुसरण करती है। कंपनी को वायु से संचालित होने वाली होम लिफ्ट के इंस्टालेशन में महारत हासिल है, जिनसे घरों में जिंदगी की गुणवत्ता बढ़ती है। यह नया लिफ्ट न केवल स्थिरता को बढ़ावा देता है, बल्कि इको-फ्रेंडली भी है। यह व्हीलचेयर या वॉकिंग फ्रेम का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों को एंट्री और एग्जिट का सुरक्षित साधन प्रदान करते हैं। मेडिकल समस्या के कारण गतिशीलता सीमित होने की समस्या से जूझ रहे, अक्षमताओं के शिकार लोगों और गंभीर अस्थमा के मरीजों के लिए यह बेहतरीन साधन है। निबाव होम एलिवेटर्स पेटेंटीकृत वायु-आधारित सिस्टम से लैस है, जिससे पारंपिक हाइड्रोलिक सिस्टम की तुलना में काफी कम बिजली खर्च होती है। कंपनी अपने प्रॉडक्ट में तरह-तरह के फीचर्स का दावा करती है, जिसमें घुमावदार और चिकना डिजाइन, पेतेंतिकृत फ्यूज्ड लॉकिंग तकनीक. डीसी पावर से लैस कैबिन शामिल हैं और यह व्हीलचेयर  का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए उपयुक्त है।