आईटीआई म्यूचुअल फंड ने अप्रैल 2019 में अपना ऑपरेशन (परिचालन) शुरू किया था और निवेशकों के लिए बाजार में 17 मुख्यधारा के म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। एसेट मैनेजमेंट कंपनी यानी एएमसी एक बड़े कन्जर्वेटिव कैश-रिच बिजनेस ग्रुप द्वारा समर्थित है। इतने कम समय में, ग्रुप ने यह सुनिश्चित किया है कि निवेशकों के लिए एक आसान लॉन्ग टर्म (दीर्घकालिक) निवेश का अनुभव बनाने के लिए एएमसी के भीतर गवर्नेंस, लोग, प्रक्रियाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छी तरह से स्थापित हो। फंड हाउस 22 मई, 2023 तक 4,011 करोड़ रुपये के एसेट को मैनेज कर रहा है। कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम में से इक्विटी एयूएम की हिस्सेदारी 3,285 करोड़ रुपये, जबकि हाइब्रिड और डेट स्कीम की हिस्सेदारी 432 करोड़ रुपये और 295 करोड़ रुपये है। एयूएम का जियोग्राफिकल विस्तार टॉप 5 शहरों में 46.10%, उसके बाद के 10 शहरों में 21.99%, उसके बाद के 20 शहरों में 15.01% और अगले 75 शहरों में 12.68% और अन्य में 4.22% की हिस्सेदारी के साथ डाइवर्सिफाइड है।
आईटीआई म्यूचुअल फंड ने एक एनएफओ (NFO)- आईटीआई फोकस्ड इक्विटी फंड (ITI Focused Equity Fund) के लॉन्च की घोषणा की है। यह एनएफओ आज यानी 29 मई 2023 को खुलेगा और 12 जून 2023 तक इसमें निवेश (सब्सक्रिप्शन) किया जा सकता है। आईटीआई फोकस्ड इक्विटी फंड अलग अलग मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली 30 कंपनियों में निवेश करने वाला एक अत्यधिक केंद्रित पोर्टफोलियो(कॉन्सन्ट्रेटेड पोर्टफोलियो) है। इस न्यू फंड ऑफर में कम से कम 5000 रुपये से और इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में कितना भी निवेश कर सकते हैं। फंड का प्रबंधन धीमंत शाह और रोहन कोर्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। आईटीआई फोकस्ड इक्विटी फंड को निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स के खिलाफ बेंचमार्क किया जाएगा।
फंड मुख्य रूप से अलग अलग मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली 30 कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश करेगा।
एनएफओ उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है जो लंबी अवधि में निवेश के जरिए अपनी दौलत बढ़ाना चाहते हैं।
एनएफओ के लॉन्च की घोषणा करते हुए आईटीआई म्युचुअल फंड के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर राजेश भाटिया ने कहा कि एक फंड हाउस के रूप में हमारा प्रयास रहा है कि हम ऐसे प्रोडक्ट लेकर आएं जो निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को पूरा करते हों। आईटीआई फोकस्ड इक्विटी फंड एक फोकस्ड पोर्टफोलियो है, और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे निवेशकों को लंबी अवधि में कई सेक्टर के ग्रोथ ड्राइवर्स और ग्रोथ लीडर्स (मजबूत कंपनियों के शेयरों में आने वाली ग्रोथ) का लाभ मिलेगा। मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और निवेश के एक अच्छे सिद्धांत के साथ, आईटीआई म्यूचुअल फंड बाजार का जोखिम उठाने की क्षमता वाले सभी निवेशकों को निवेश का समाधान प्रदान करने पर फोकस्ड है।
4 साल की अवधि में, आईटीआई म्युचुअल फंड ने 17 योजनाएं शुरू की हैं और म्युचुअल फंड निवेशकों को निवेश का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहा है।
आईटीआई म्युचुअल फंड की 57 से अधिक स्थानों पर उपस्थिति है (ब्रॉन्च/ITI ग्रुप ऑफिस के माध्यम से) और पूरे भारत में 21,209 डिस्ट्रीब्यूटर्स की पहुंच है।
प्रमुख विशेषताएं: अलग अलग मार्केट कैपिटलाइजेशन वाले अधिकतम 30 शेयरों के साथ केंद्रित पोर्टफोलियो, यह उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो लंबी अवधि में निवेश के जरिए अपनी पूंजी को बढ़ाना चाहते हैं।, यह आईटीआई म्युचुअल फंड की ओर से पेश किया जाने वाला एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो अलग अलग मार्केट कैप और अलग अलग सेक्टर में निवेश कर ग्रोथ के मौके तलाशेगा।













Add Comment