क्रैनबेरीज के उत्पाद यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन्स (यूटीआई) यानी मूत्र मार्ग में संक्रमण को रोकने के लिए अपनी क्षमता के लिए लंबे समय से लोकप्रिय हैं। एक नये व्यापक अध्यन में यूटीआई की रोकथाम में क्रैनबेरीज की प्रभावकारिता का निर्धारण करने के लिए कई रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स (आरसीटी) के परिणामों का विश्लेषण किया गया है।
कोक्रेन डाटाबेस ऑफ़ सिस्टेमेटिक रिव्यूज़ 2023 में प्रकाशित उक्त अध्ययन, जिसमें 8,857 भागीदारों के साथ 50 आरसीटी शामिल हैं, में पाया गया कि क्रैनबेरी में प्रोऐंथोसाइनाइडिन्स (पीएसी) होते हैं जो बैक्टीरिया जैसे कि जूस, टैबलेट्स, या कैप्सूल्स को ब्लैडर (मूत्राशय) की दीवारों पर चिपकने से रोकता है, और यह विशिष्ट समूहों में यूटीआई के होने में कमी कर सकते हैं। बार-बार यूटीआई से संक्रमित होने वाली महिलाओं, यूटीआई से संक्रमित बच्चों और यूटीआई के प्रति अतिसंवेदनशील लोगों को, ब्लैडर रेडियोथेरेपी जैसे ब्लैडर हस्तक्षेपों के बाद क्रैनबेरी के उत्पादों का सेवन करने पर यूटीआई में कमी का अनुभव हुआ।
यह ध्यान देना ज़रूरी है कि यूटीआई के उपचार में क्रैनबेरी के उत्पाद एंटीबायोटिक या प्रोबायोटिक के विकल्प नहीं हैं।
प्रमुख डाइटिशियन, होलिस्टिक हेल्थ कंसल्टेंट और मशहूर लेखिका, कविता देवगन ने कहा कि, “रिसर्चर्स के अनुसार, क्रैनबेरीज में मौजूद यौगिक पीएसी का उच्च स्तर कुछ बैक्टीरिया को मूत्रनली की दीवारों से चिपकने में कमी करने में मददगार है। चिपके बगैर बैक्टीरिया मूत्रनली की श्लेष्मीय सतह को संक्रमित नहीं कर सकता और इस प्रकार संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। इस प्रकार, क्रैनबेरी पीएसी एंटीबायोटिक के समान बैक्टीरिया को नहीं मारते, बल्कि संक्रमण की प्रक्रिया की शुरुआती चरण में बाधा डालते हैं। अर्थात, अंततः कम एंटीबायोटिक की ज़रुरत होगी क्योंकि ये संक्रमण की घटना रोक दी जाती है। कम एंटीबायोटिक का मतलब है आँतों के गुणकारी प्रोबायोटिक बैक्टीरिया को कम नुकसान और एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोध पैदा होने में कमी।”
सुश्री देवगन ने आगे कहा कि, “यूटीआई की समस्या से मुक्ति पाने के लिए क्रैनबेरीज एक स्वादिष्ट और कारगर समाधान मुहैया कर सकते हैं और बार-बार के कमजोर करने वाले यूटीआई को रोकने में मदद कर सकते हैं।”
भारत में यूएस क्रैनबेरीज के प्रतिनिधि, श्री सुमित शरण ने कहा कि, “यूएस क्रैनबेरीज के लिए भारत एक बढ़ता हुआ बाज़ार है। जैसा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को क्रैनबेरीज के स्वाद और स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों का पता चला रहा है, इसलिए इसका सेवन तेजी से बढ़ रहा है। यूएस क्रैनबेरीज भारत में आम तौर पर ड्राई या जूस के रूप में मिलते हैं। इसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स या देश में प्रमुख रिटेलर्स से आसानी से खरीदा जा सकता है।”













Add Comment