Business Featured Food & Drinks

परिणीति चोपड़ा बनी केबीएम मसाले की ब्रांड एंबेसडर

भारतीय मसाला उद्योग में केबीएम मसाला एक प्रमुख नाम है जो अपने विस्तार के दौर में है इसके लिये कंपनी ने आज बॉलीवुड स्टार परिणिति चोपड़ा को अपना ब्रांड एबेसडर बनाया है दिल्ली एवं एनसीआर के बाजार में अपनी पहुंच बनाने के बाद केबीएम मसाले की योजना आक्रामक रूप से एक साथ ही पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र और देश के अन्य हिस्सों में अपने विशाल उत्पाद श्रेणी के साथ प्रवेश करने एवं मजबूत मार्केटिंग नेटवर्क बनाने की है इसके साथ ही कंपनी हर जगह मार्केटिंग एवं बिक्री मॉडल के साथ मार्केट शेयर बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है।

इस बारे में बात करते हुए केबीएम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड चीफ मार्केटिंग अफसर एंड को ओनर श्री रुपेश अग्रवाल जिनका ब्रांड केबीएम मसाला है ने कहा कि परिणिति चोपड़ा को हमारा ब्रांड एंबेसडर बनाकर हम बेहद खुश है वह हमारे ब्रांड मूल्यों से मेल खाती हैं एवं देश के लाखों लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं हमें यह भरोसा है कि जिंदगी के लिये उनकी लगन और उनका उत्साह हमारे ब्रांड के लिये नया नजरिया लेकर आयेगा, जो बड़ी संख्या में लोगों तक जुड़ने में हमारी मदद करेगा।

इस साझेदारी के संबंध में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए परिणिति चोपड़ा ने कहा कि मैं केबीएम मसाला परिवार का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं मैं खाने में अच्छी गुणवत्ता वाले मसाले के महत्व को समझती हूं और केबीएम मसाला अपनी सर्वोत्तम गुणवत्ता और स्वाद के लिये जाना जाता है मैं एक ऐसे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिये उत्साहित हूं जो ग्राहकों को सबसे अच्छा देने के लिये प्रतिबद्ध है।

केबीएम मसाले हमेशा उपने ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले मसाले प्रदान करते रहे हैं और सुश्री चोपड़ा के साथ साझेदारी की नई शुरूआत करते हुए वह अपने ब्रांड को नई ऊंचाई देने के लिये तैयार हैं। कंपनी ब्रांड को एक नये चेहरे के साथ पेश करना चाहती थी, जिसके लिये परिणिति सर्वोच्च चयन हैं, जिन्हें एक बिंदास एवं जिंदादिल व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। परिणिति चोपड़ा के साथ साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब केबीएम मसाले के लिये उत्साहजनक समय है। वह अपने उत्पाद श्रृंखला को बढ़ाने और बड़े ग्राहक समूह तक पहुंचने की तैयारी में हैं। अपनी नई पहचान, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं नई ब्रांड छवि के साथ केबीएम मसाले ने अपने नये सफर की शुरूआत की है।

अपनी गुणवत्ता के लिये केबीएम मसाले की प्रतिबद्धता एवं परिणिति चोपड़ा के जीवंत व्यक्तित्व की साझेदारी उद्योग में हलचल पैदा करने के लिये तैयार है।

Topics