क्या आपके डिवाइस की धीमी परफॉरमेंस के चलते आपकी उत्पादकता में अड़चन आ रही है? अगर आप अपने पुराने सिस्टम को अपनी मौजूदा जरूरतों के मुताबिक अपग्रेड करना चाहते हैं तो वैस्टर्न डिजिटल की डब्लूडी ग्रीन एसएन350 NVMe एसएसडी आपके लिए एकदम सही स्टोरेज सॉल्यूशन साबित हो सकती है।
चाहे आप क्लास में हों, शॉपिंग कर रहे हों, चैटिंग या सर्फिंग कर रहे हों यह ड्राइव आपकी पुरानी एसएटीएके मुकाबले चार गुना तेज़ गति से काम कर सकती है। क्योंकि इनमें घूमते पुजेऱ् नहीं होते हैं, इसलिए एसएसडी का शॉक रेसिस्टेंट डिजाइन किसी दुर्घटना (जैसे झटका या गिरना) से आपके डाटा को बचाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन और फीचरः इसका स्लिम एम.2 2280 आकार इसे NVMe स्लॉट वाले किसी भी कंप्यूटर के तुरंत व आसान अपग्रेड में मददगार है। यह 5 क्षमताओं में आती हैः 240जीबी, 480जीबी, 960जीबी, 1टीबी और 2टीबी, इन सभी पर तीन साल की वॉरंटी है। इनकी कीमतें 240जीबी के लिए रु. 1839 से शुरु होती हैं और 2टीबी के लिए रु. 12,069 तक जाती हैं।
डब्लूडी ग्रीन एसएन350 एसएसडी ड्राइव मुफ्त, डाउनलोड किए जा सकने वाले सॉफ्टवेयर के साथ आती हैं जो वर्तमान परफॉरमेंस, स्पेस की उपलब्धता, तापमान आदि पर निगरानी रखता है ताकी पीक परफॉरमेंस को सुनिश्चित किया जा सके।यह अल्ट्रा-लो पावर-ड्रा प्रस्तुत करती है ताकी आपका लैपटॉप लंबे समय तक चल सके।
डब्लूडी ग्रीन एसएन350 NVMe एसएसडी को इंस्टॉल करना बेहद आसान है और यह आपकी रोज़ाना की बढ़ती आवश्यकताओं के लिए आपके पुराने कंप्यूटर में नई जान फूंक देती है।













Add Comment