Business Featured

बिरला सीमेन्ट वर्क्स में मनाया राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह

कारखाना एवं बॉयलर्स चितौड़गढ के उप मुख्य निरीक्षक, श्री पवन गोयल ने कहा कि सुरक्षित स्थितियों को बढावा देकर सम्भावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है । सुरक्षित तरीके व सेफ्टी नियम अपनाने से सभी सुरक्षित रह सकते है और सेफ्टी उपाय करने से दुर्घटना नहीं होती है। वे बिरला व चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स में राष्ट्रीय संरक्षा (सेफ्टी) सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होनें बिरला व चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किये गये प्रयासों की भरपूर सराहना की व शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करते रहे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वश्री पवन गोयल, उप मुख्य निरीक्षक, कारखाना एवं बॉयलर्स चितौड़गढ, श्री डी. के. पटेल, श्री आर. सी झंवर, श्री के. के. पाण्डे, मुकेश देवपुरा व संजय राठी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारीयों का स्वागत पगडी पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता दे कर किया गया इससे पूर्व सेफ्टी सम्बन्धित टिप्स एवं सेफ्टी बेज बांटे गये।

श्री श्री आर. सी झंवर फैक्ट्री मैनेजर बिरला एवं चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स ने सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संरक्षा सपथ दिलायी।

इस अवसर पर श्री डी. के. पटेल टेकनिकल हैड बिरला एवं चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स ने अपने संरक्षा संदेश में कहा कि सेफ्टी की शपथ लेकर इसे जिम्मेदारी से सभी को निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि जब कार्य सुरक्षित ढंग से किया जाता है तो दुर्घटना को टाला जा सकता है। सभी सेफ्टी से कार्य करंेगे तो शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को बरकरार रखेगें।

समारोह में संजय राठी द्वारा सेफ्टी क्विज का आयोजन किया गया और उपस्थित सभी कर्मचारियों से सेफ्टी सम्बधिंत प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। श्री संजय राठी ने दुपहिया वाहन पर क्रेश हेलमेट पहनने के बारे में उपयोगी जानकारी भी दी ।

इस अवसर पर कर्मचारियों सर्वश्री विरेन्द, अजय व्यास, हरीश, राजा राम, हेमन्त तिवारी, गणेश प्रजापत, सत्या कलाल, रविन्द्र, दु्रर्गाप्रसाद, महंन्द्र, पकंज चौधरी, अविषेश दुबे व शैलेश शर्मा द्वारा सेफ्टी नाटक भी प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियों की घड़घड़ाहट से अभिनन्दन किया व भरपूर सराहा। श्री अजय व्यास, प्राण व्यलभ व हेमन्त तिवारी ने कविता प्रस्तुत की।

श्री संजय राठी ने बताया कि संरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में सेफ्टी पोस्टर, निबन्ध एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को समारोह में पुरस्कार प्रदान किये गये। प्लांट सेफ्टी समिति चेयरमेन व सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गये। साथ ही आयोजन का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रा रहा जिसके नम्बर निकाले गये और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।

कार्यक्रम के अन्त में श्री संजय राठी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सर्वश्री संजय राठी एवं रघुनन्दन दाधिच ने किया ।