न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड (“न्युवोको“), भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटीरियल कंपनी, ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (“सीएंडआई“) सेक्टर के लिए भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर, क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (“क्लीनमैक्स“) के साथ राजस्थान में 46.4 मेगावॉट के विंड–सोलर हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी की है। यह पहल न्युवोको के सीमेंट ऑपरेशन्स को साफ–सुथरी बिजली उपलब्ध कराएगी और कंपनी की लंबे समय की रिन्यूएबल एनर्जी और डीकार्बोनाइज़ेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत करेगी। इस प्रोजेक्ट का मकसद न्युवोको की बिजली खपत में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़ाना है, जिससे फॉसिल–फ्यूल की खपत और उससे होने वाला उत्सर्जन कम हो सके।
यह प्रोजेक्ट राजस्थान के भीखमखोर में एक इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (आईपीपी), क्लीनमैक्स द्वारा डेवलप किया जाएगा। इसमें 20 मेगावॉट की विंड क्षमता और 26.4 मेगावॉटडीसी की सोलर क्षमता शामिल होगी, जिसमें 2-एमडब्ल्यूएच का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) भी होगा। प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी (एसटीयू) ओपन एक्सेस नेटवर्क के ज़रिए न्युवोको को सप्लाई की जाएगी। इस पहल से सालाना लगभग 1,25,485 टन सीओ₂ उत्सर्जन (स्कोप 1 और स्कोप 2) को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
एक बार चालू होने के बाद, इस हाइब्रिड प्रोजेक्ट से सालाना लगभग 100 एमयू रिन्यूएबल बिजली पैदा होने की उम्मीद है, साथ ही यह न्युवोको के लंबे समय के एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को भी पूरा करने में मदद करेगा।
यह पहल, रिन्यूएबल एनर्जी, वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम (डब्ल्यूएचआरएस), एनर्जी–एफिशिएंसी के उपायों और वैकल्पिक ईंधन के ज़्यादा इस्तेमाल के ज़रिए अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स की कार्बन इंटेंसिटी को कम करने की न्युवोको की चल रही कोशिशों को आगे बढ़ाती है। यह प्रोजेक्ट न्युवोको के डीआईआरई (डिजिटलाइज़ेशन, इनोवेशन और रिन्यूएबल्स) एजेंडा को और आगे ले जाता है। यह एजेंडा क्लाइमेट एक्शन, रिन्यूएबल एनर्जी की ओर बदलाव, पानी की ज़िम्मेदार देखभाल, सर्कुलैरिटी और बायोडायवर्सिटी के संरक्षण के लिए एक व्यवस्थित रास्ता देता है, साथ ही ज़्यादा मज़बूत, रिसोर्स–एफिशिएंट और कम कार्बन वाले ऑपरेशन्स को संभव बनाता है।
इस पहल पर बात करते हुए, जयकुमार कृष्णास्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “यह ज़्यादा सस्टेनेबल और मज़बूत ऑपरेशन्स की ओर न्युवोको की यात्रा में एक अहम कदम है। क्लीनमैक्स के साथ हमारी साझेदारी राजस्थान में हमारे ऑपरेशन्स में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़ाएगी, हमारे एनर्जी मिक्स को मज़बूत करेगी, साथ ही लंबे समय में लागत में बचत करेगी और पारंपरिक बिजली स्रोतों पर हमारी निर्भरता कम करेगी। ऐसी पहल ऑपरेशनल एक्सीलेंस और ज़िम्मेदार विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मज़बूत करती हैं, और साथ ही एक सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल दुनिया बनाने के हमारे विज़न को भी सपोर्ट करती हैं।“
कुलदीप जैन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, क्लीनमैक्स ने कहा कि “सीमेंट प्लांट लगातार चलते हैं, इसलिए उन्हें मिलने वाली बिजली दशकों तक भरोसेमंद होनी चाहिए, न कि सिर्फ कुछ सालों के लिए। हम देख रहे हैं कि मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज़ क्लीन एनर्जी को अपने मुख्य ऑपरेशन्स और लंबी अवधि की रणनीति का एक ज़रूरी हिस्सा मान रही हैं। न्युवोको के साथ हमारी साझेदारी इसी बदलाव को दिखाती है, और हमें उनकी डीकार्बोनाइज़ेशन यात्रा में मदद करने में खुशी हो रही है। यह विंड–सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट लंबे समय तक लागत की निश्चितता देने और साथ ही कंपनी के क्लीनर पावर की ओर बदलाव को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।“











Add Comment