पीएल कैपिटल ग्रुप की एसेट मैनेजमेंट शाखा, पीएल एसेट मैनेजमेंट ने अगस्त 2026 के लिए अपना पीएमएस मंथली न्यूज़लेटर जारी किया है। भारत की क्यू1 एफवाई27 कॉर्पोरेट आय/कमाई दस तिमाहियों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई, विदेशी संस्थागत निवेशक सितंबर 2024 के बाद सबसे ज़्यादा मासिक निवेश के साथ वापस लौटे, और मिड-कैप व स्मॉल-कैप शेयरों ने बाजार की बढ़त का नेतृत्व किया जबकि फेड के सख्त रुख, सोने की बढ़ती कीमतों और एनवीडिया की वजह से ग्लोबल एआई धारणा में आए सुधार के बीच निफ्टी 50 में 1.24प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सिद्धार्थ वोरा हेड क्वांट इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजीज़ और फंड मैनेजर, पीएल एसेट मैनेजमेंट ने कहा जुलाई में हम यह देख रहे थे कि क्या आय में तेजी कुछ गिने-चुने क्षेत्रों तक सीमित रहेगी या इसका दायरा बढ़ेगा। अगस्त ने इसका जवाब दे दिया। क्यू1 एफवाई27 पिछली दस तिमाहियों में सबसे मजबूत तिमाही थी, और यह किसी एक क्षेत्र का प्रदर्शन नहीं था कैपिटल गुड्स, धातु, वित्तीय सेवाएं, ऑटो और स्वास्थ्य सेवा सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया, और इसके साथ ही लार्ज, मिड तथा स्मॉल कैप सभी में पीएटी स्तर पर वृद्धि दिखी। यह विस्तार अचानक नहीं हुआ है यह असल में चल रहे निवेश चक्र को दिखाता है, जिसमें ‘ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन‘ (सकल अचल पूंजी निर्माण) में वास्तविक रूप से 11.9प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मिड और स्मॉल कैप में 1.7प्रतिशत तथा 2.5प्रतिशत की बढ़त के मुकाबले निफ्टी में 1.24प्रतिशत की गिरावट यह दर्शाती है कि बाजार इस बदलाव को सही ढंग से आंक रहा है एफएमसीजी एनर्जी और आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों पर ग्लोबल दरों और कमोडिटी की कीमतों का असर, घरेलू रिकवरी वाली छोटी कंपनियों की तुलना में ज़्यादा पड़ता है। हमारी रणनीतियां इसी अंतर को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, और अगस्त में एक्वा, एटम, ट्रिनिटी और एलिवेट का प्रदर्शन इसी को दर्शाता है।
2026 की शुरुआत के बाद पहली बार पूंजी के दोनों स्रोत एक ही दिशा में इशारा कर रहे हैं। एफआईआई ने जुलाई में 20,200 करोड़ के बाद अगस्त में 29,631 करोड़ निवेश किए जो 23 महीनों में सबसे ज्यादा है वहीं डीआईआई लगातार 38 महीनों से खरीदारी कर रहे हैं। विदेशी स्वामित्व कई वर्षों के निचले स्तर के करीब है, इसलिए बढ़ती खरीदारी से कीमतों को हिलाने की गुंजाइश आम से ज्यादा है। हम इसे कोई स्थायी बदलाव मानने के बजाय बारीकी से देख रहे हैं, लेकिन इसकी दिशा और पैमाना अहम हैं। हम जोखिमों से अनजान नहीं हैं। खाद्य, ईंधन और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मुद्रास्फीति/महंगाई 20 महीनों के उच्च स्तर की ओर बढ़ रही है जो कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और खाड़ी देशों से होने वाली शिपिंग में रुकावट का असर है, और अब अमेरिकी एलपीजी भारत के आयात का 73प्रतिशत पूरा करता है। जैक्सन होल में फेड का रुख सख्त था, सितंबर में ब्याज दर पर एक अहम फैसला आने वाला है, और एच2 में 4.72 लाख करोड़ के आईपीओ आने से सेकेंडरी मार्केट की लिक्विडिटी (नकदी) खिंच सकती है। ये असल चुनौतियां हैं, इसीलिए हम मोमेंटम के पीछे भागने के बजाय कमाई की क्वालिटी को प्राथमिकता देते रहते हैं। लेकिन थीसिस का मूल हिस्सा बरकरार है। आय की पुष्टि हो गई है, प्रवाह में सुधार हो रहा है, घरेलू मैक्रो अनुकूल है और निवेश चक्र चल रहा है।
अगस्त के महीने पर चार वैश्विक शक्तियों का प्रभाव रहा। एनवीडिया के दूसरी तिमाही के शानदार नतीजों और राजस्व/रेवेन्यू में 70प्रतिशत बढ़ोतरी के अनुमान ने एआई के लिए कैपेक्स चक्र/साईकल को पुनः गति प्रदान की, इससे कंपनी का शेयर एक दिन में लगभग 9प्रतिशत चढ़ गया और दुनिया भर में सेमीकंडक्टर और हाइपरस्केलर कंपनियों के शेयरों में भी उछाल आया। ईरान और ओमान के बीच शिपिंग को लेकर बने नए ढांचे से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में रुकावट कम हुई, लेकिन जुलाई में तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा महीने भर में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 7.9प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई; 21 अगस्त को ईरान द्वारा मिसाइल लॉन्च के बाद यह 94.83/डॉलर बैरल तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में 86डॉलर –89/डॉलर बैरल के आसपास स्थिर हो गया। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श ने जैक्सन होल में सख्त रुख अपनाया, जिससे सितंबर में ब्याज दरों के बढ़ने की संभावना बनी रही, वहीं अमेरिकी ट्रेजरी के लॉन्ग-बॉन्ड खरीदने के अचानक शुरू किए गए प्रोग्राम ने डॉलर पर दबाव डाला क्योंकि इससे सरकारी खजाने की स्थिति बिगड़ने की नई आशंकाएं पैदा हो गईं। इस बात का असर यह हुआ कि महीने के दौरान सोना 10प्रतिशत बढ़कर डॉलर 4,657/औंस के तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया, बिटकॉइन 23प्रतिशत बढ़कर डॉलर 77,357 हो गया, और होर्मुज़ से जुड़ी शिपिंग में लगातार रुकावट के कारण ब्लूमबर्ग एग्रीकल्चर स्पॉट इंडेक्स 13.4प्रतिशत बढ़ गया।













Add Comment