जैसे-जैसे आउटडोर स्पेस घर का विस्तार बनते जा रहे हैं, उन्हें आकर्षक रूप देने और बेहतर माहौल तैयार करने में लाइटिंग की भूमिका भी बढ़ रही है। इसी बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, क्वालिटी और इनोवेटिव लाइटिंग सॉल्यूशंस के लिए पहचानी जाने वाली क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अपनी नई WallSmile आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज पेश की है।
समकालीन सौंदर्य, टिकाऊपन और उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह रेंज आधुनिक आउटडोर स्पेस के लिए प्रीमियम लाइटिंग अनुभव प्रदान करती है।
उपभोक्ता अब ऐसे आउटडोर लाइटिंग सॉल्यूशन की तलाश में हैं जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ उनके आस-पास के माहौल के अनुकूल भी हों। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए क्रॉम्पटन की WallSmile आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज, आधुनिक डिजाइन को आउटडोर उपयोग के लिए तैयार फीचर्स के साथ जोड़ती है, जो कई तरह की जगहों के माहौल, रूप और उपयोगिता को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह रेंज बालकनी, पोर्च, पूलसाइड एरिया, लॉबी और पार्किंग एरिया के साथ-साथ एक्सेंट और डिस्प्ले लाइटिंग के लिए भी उपयुक्त है।
क्रॉम्पटन की WallSmile आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज में अलग-अलग डिजाइन और जरूरतों के अनुरूप कई उत्पाद हैं, जो उपभोक्ताओं के आउटडोर लाइटिंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं:
WallSmile Linea: स्लीक और बेलनाकार डिजाइन के साथ ‘ Linea’ बाहरी दीवारों को एक शानदार और आधुनिक रुप देती है। 6W की यह वॉल लाइट आधुनिक बाहरी सजावट के साथ अच्छी तरह मेल खाती है और साथ ही एक हल्का सजावटी स्पर्श भी जोड़ती है ।
WallSmile Nexo: गोल और चौकोर, दोनों आकारों में डिज़ाइन की गई Nexo, आधुनिक आउटडोर जगहों को एक समकालीन और आकर्षक रूप देती है। 5W की यह वॉल लाइट बाहरी जगहों की खूबसूरती को बढ़ाती है और साथ ही एक साफ़-सुथरा और शानदार रूप भी देती है।
WallSmile Prism: अपने विशिष्ट और लंबे आकार के कारण Prism बाहरी दीवारों पर एक आधुनिक छाप छोड़ती है। 4W की यह वॉल लाइट अपने खास आकार और प्रीमियम आकर्षण के साथ उन स्थानों के लिए उपयुक्त है, जहां रोशनी सजावट का भी हिस्सा होती है।
WallSmile Halo: खूबसूरत अंडाकार आकार वाली Halo, रोशनी और छाया का ऐसा त संतुलन तैयार करती है, जो बाहरी स्थानों की खूबसूरती को और उभारता है। 5W की यह वॉल लाइट आधुनिक बाहरी हिस्सों में समकालीन सजावटी स्पर्श जोड़ती है।
आउटडोर लाइटिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई WallSmile आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज, अपने आधुनिक डिज़ाइनों को ऐसे फ़ीचर्स के साथ जोड़ती है जो बाहरी वातावरण में भरोसेमंद प्रदर्शन देने में मदद करते हैं। यह रेंज IP54 प्रोटेक्शन के साथ वॉटर रेजिस्टेंट है और 3kV तक का सर्ज प्रोटेक्शन प्रदान करती है। इसके साथ ही, इसमें एलिगेंट बिल्ड और आसान इंस्टॉलेशन की सुविधा है।
इसमें No UV/IR, CRI >80, बेहतर टिकाऊपन और बीआईएस रजिस्ट्रेशन जैसी खूबियां भी शामिल हैं और यह एक साल की वारंटी के साथ आती है। ये सभी खूबियां मिलकर आउटडोर लाइटिंग में आकर्षक रूप, टिकाऊपन और उपयोगिता के बीच संतुलन प्रदान करती हैं।
लॉन्च के अवसर पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में लाइटिंग, सोलर रूफटॉप एवं वायर्स बिजनेस यूनिट के हेड श्री शालीन नायक ने कहा, “ क्रॉम्पटन में हमारा मानना है कि लाइटिंग का काम सिर्फ किसी जगह को रोशन करना नहीं है, बल्कि उसके रूप, एहसास और अनुभव को भी बेहतर बनाना है। जैसे-जैसे आधुनिक घरों में आउटडोर एरिया अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं, उपभोक्ता ऐसे समाधानों की तलाश कर रहे हैं, जिनमें डिज़ाइन, उपयोगिता और टिकाऊपन एक साथ मिले। WallSmile आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज के साथ, हमने समकालीन सौंदर्य और भरोसेमंद आउटडोर परफॉर्मेंस को मिलाकर ऐसी लाइटिंग तैयार की है जो कई तरह की आउटडोर जगहों के माहौल के साथ सहज रूप से मेल खाए। यह लॉन्च हमारी उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हम बदलती उपभोक्ता जरूरतों के अनुरूप सोच-समझकर तैयार किए गए लाइटिंग सॉल्यूशंस विकसित करते हैं और रोजमर्रा की जगहों में और बेहतर बनाते हैं।”
WallSmile आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज देशभर में क्रॉम्पटन के अधिकृत रिटेल आउटलेट्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उपलब्ध होगी।
उत्पादों की कीमतें इस प्रकार हैं:
| उत्पाद | वॉटेज | एमआरपी |
| WallSmile Halo | 5W | 1,000 |
| WallSmile Prism | 4W | 2,000 |
| WallSmile Nexo | 5W | 1,200 |
| WallSmile Linea | 6W | 1,500 |
समकालीन डिज़ाइन, आउटडोर उपयोग के लिए उपयुक्त फीचर्स और प्रीमियम रूप के संयोजन के साथ WallSmile आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज उपभोक्ताओं को अपने आउटडोर स्पेस की खूबसूरती, माहौल और उपयोगिता को बेहतर बनाने का एक स्टाइलिश विकल्प प्रदान करती है।













Add Comment