Business Featured

200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एबी इनबेव ने नीमराना में ‘रोचीस ब्रेवरीज’ शुरू की

भारत की अग्रणी ब्रूअर्स में शुमार एबी इनबेव इंडिया ने भारत के विकास के सफर एवं निवेश परिदृश्य को लेकर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री महामहिम बार्ट डी वेवर के बीच हुए उच्च स्तरीय व्यापारिक संवाद में हिस्सा लिया। बेल्जियम के प्रधानमंत्री के हालिया भारत दौरे के दौरान यह संवाद आयोजित किया गया था।

भारत के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए एबी इनबेव इंडिया ने नीमराना, राजस्थान में नई विनिर्माण इकाई रोचीस ब्रेवरीज लिमिटेड (आरबीएल) को खोलने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये (20 मिलियन डॉलर) का निवेश किया है। इस निवेश से उत्तर भारत में कंपनी का मैन्यूफैक्चरिंग फुटप्रिंट मजबूत होगा। साथ ही इससे भारत की दीर्घकालिक विकास की क्षमताओं में कंपनी का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

इस कदम ने भारत और बेल्जियम के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को दिखाया है। साथ ही इससे बेल्जियम मूल की कंपनी के रूप में एबी इनबेव की विशिष्ट स्थिति एवं भारत के विकास के प्रति इसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता भी सामने आई है।

इस मौके पर एबी इनबेव इंडिया के प्रेसिडेंट कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री महामहिम बार्ट डी वेवर के साथ चर्चा में शामिल होना एक गर्व का क्षण रहा। यह बातचीत भारत-बेल्जियम के बीच साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण क्षण थी। भारत लगातार हमारे लिए दुनिया के तेजी से बढ़ते बाजारों में से बना हुआ है और हम यहां के विकास की कहानी का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजस्थान में हमारा निवेश देश के भविष्य के प्रति हमारे विश्वास को दिखाता है। साथ ही यह स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने, रोजगार सृजित करने और आर्थिक विकास में योगदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।’

इस नई ब्रूअरी में जुलाई, 2026 में परिचालन की शुरुआत हुई है। इसके माध्यम से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड एवं अन्य प्रमुख राज्यों के उपभोक्ताओं की मांग को पूरा किया जाएगा। इस यूनिट से स्थानीय स्तर पर आपूर्ति क्षमता बेहतर होने के साथ-साथ रोजगार सृजन एवं व्यापक मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम को सपोर्ट करते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान भी मिलेगा।

आधुनिक ब्रूइंग टेक्नोलॉजी एवं प्रोडक्शन सिस्टम से लैस नीमराना कारखाने को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे परिचालन को विस्तार दिया जा सके, परिचालन दक्षता बढ़ाई जा सके और उच्च गुणवत्ता के विनिर्माण मानकों के अनुरूप आगे बढ़ा जा सके। इसकी रणनीतिक लोकशन से उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों में उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने की एबी इनबेव की क्षमता मजबूत होगी।

भारत में लंबे समय से अपनी मौजूदगी के बाद एबी इनबेव ने राजस्थान में यह निवेश किया है। 2016 से कंपनी ने अब तक भारत में 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। इसमें स्थानीय मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ाने, सप्लाई चेन को मजबूत करने, क्षमता निर्माण करने और दीर्घकालिक आर्थिक मूल्य सृजित करने पर फोकस किया गया।

भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी मैन्यूफैक्चरिंग एवं उपभोग बाजार के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। इसे देखते हुए एबी इनबेव इंडिया यहां के लोगों, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं क्षमताओं में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे कारोबार एवं आसपास के समुदायों के सतत विकास को समर्थन मिलेगा।

 

Topics