अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 13 अगस्त 2026 को 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी।
कंपनी का ऑपरेशंस से राजस्व वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 105% बढ़कर 193.35 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 94.43 रुपये करोड़ था। वहीं, एबिटा 104% बढ़कर 11.29 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में यह 5.52 करोड़ रुपये था।
कंपनी के कर पश्चात लाभ (PAT) में 126% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 7.30 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में पेट 3.23 करोड़ रुपये था। एबिटा मार्जिन 5.84% और पेट मार्जिन 3.78% रहा। पिछली तिमाही की तुलना में भी कंपनी की लाभप्रदता में सुधार हुआ है।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, तिमाही के दौरान राजस्व में मजबूत वृद्धि मुख्य रूप से प्रोजेक्ट कार्गो कारोबार के बेहतर प्रदर्शन से प्रेरित रही। कंपनी आने वाले समय में भी प्रोजेक्ट कार्गो कारोबार पर अपना फोकस बनाए रखते हुए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने, नेटवर्क का विस्तार करने और ग्राहकों को विश्वसनीय एवं कस्टमाइज्ड लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराने पर ध्यान देगी।









Add Comment