Automobile Featured

निसान मोटर इंडिया ने तेज विकास दर्ज किया, कारोबार में बड़े बदलाव की ओर बढ़ाए मजबूत कदम

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने जुलाई, 2026 में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक होलसेल बिक्री दर्ज की है। इसी के साथ कंपनी ने अपने विकास के सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ते हुए पूरे भारत में ग्राहकों के लिए नई निसान टेक्टॉन की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

9 जुलाई, 2026 को सफल वर्ल्ड प्रीमियर के बाद 20 जुलाई, 2026 से देशभर में नई निसान टेक्टॉन की डिलीवरी देशभर में शुरू कर दी गई है। टेक्टॉन के शामिल होने से निसान का एसयूवी पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है। इस पोर्टफोलियो में पहले से निसान मैग्नाइट और निसान ग्रेवाइट शामिल हैं। प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देते हुए कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है।

जुलाई, 2026 में निसान मोटर इंडिया का प्रदर्शन:

  • घरेलू होलसेल बिक्री: 4,518 यूनिट 
  • निर्यात होलसेल: 4,821 यूनिट 
  • कुल होलसेल बिक्री: 9,339 यूनिट 

इस उपलब्धि को लेकर निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, “जुलाई में घरेलू होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 218 प्रतिशत की वृद्धि इस बात का मजबूत संकेत है कि भारत में निसान ब्रांड लगातार आगे बढ़ रहा है और ग्राहक हमारे ब्रांड पर भरोसा जता रहे हैं। ग्राहकों के लिए नई निसान टेक्टॉन की डिलीवरी शुरू होना भी हमारे विकास के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे हमारा एसयूवी पोर्टफोलियो और मजबूत होगा तथा भारत में विकास को लेकर हमारी रणनीति को नई गति मिलेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “एसयूवी के मामले में उत्कृष्टता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निसान टेक्टॉन हमारी समृद्ध एसयूवी विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम एसयूवी एक्सपीरियंस लेकर आई है। प्रतिष्ठित मॉडल निसान पैट्रोल (Nissan Patrol) से प्रेरित डिजाइन, बेहतरीन ड्राइविंग डायनामिक्स, अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक और आरामदायक अनुभव से नई टेक्टॉन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है। निसान केयर पैकेज और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में लगातार फोकस के साथ हम ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने और भारत में निसान की मौजूदगी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

टेक्टॉन की डिलीवरी शुरू किए जाने से पहले कंपनी ने इसे लेकर व्यापक प्रोडक्ट लॉन्च कैंपेन चलाया था। इसमें टेक्टॉन का ग्लोबल वर्ल्ड प्रीमियर और शानदार एक्सपीरियंस ड्राइव शामिल था, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। इस कैंपेन के तहत 60 निसान टेक्टॉन एसयूवी के काफिले ने चंडीगढ़ से लेह तक यात्रा की और जांस्कर क्षेत्र में 16,703 फीट ऊंचे शिंकू ला दर्रे को पार करते हुएलेह पहुंचने वाले एक ही मॉडल के चौपहिया वाहनों के सबसे बड़े काफिले” के तौर पर रिकॉर्ड बनाया। इस ड्राइव ने एसयूवी की मजबूती, विश्वसनीयता, ऑफ-रोड क्षमता और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया, साथ ही वैश्विक बाजारों के लिए एसयूवी विकसित करने के मामले में निसान की दीर्घकालिक विशेषज्ञता को भी सामने रखा।

एक प्रोडक्ट वाले पोर्टफोलियो से तीन प्रोडक्ट वाले बड़े पोर्टफोलियो की ओर बढ़ते हुए निसान पूरे देश में अपने रिटेल और सर्विस नेटवर्क को लगातार बढ़ा रही है। इससे ग्राहकों के लिए निसान ब्रांड तक पहुंच, सहूलियत और व्हीकल ऑनरशिप का समग्र अनुभव बेहतर हो रहा है। ग्राहकों को केंद्र में रखने वाली यह रणनीति भारत में भरोसा मजबूत करने और दीर्घकालिक सतत विकास हासिल करने की कंपनी की योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

निसान विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने, ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और ऐसा व्हीकल ऑनरशिप एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें क्वालिटी, इनोवेशन और रिलायबिलिटी (गुणवत्ता, नवाचार और विश्वसनीयता) के मामले में कंपनी वैश्विक मानकों की झलक दिखती हो।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics