क्रिसिल रेटिंग्स ने ईएसएल स्टील लिमिटेड की दीर्घकालिक रेटिंग को क्रिसिल एए/स्टेबल पर बरकरार रखा है और कंपनी को ‘रेटिंग वाच विद डेवलपिंग इम्प्लिकेशंस’ (निगरानी श्रेणी) से हटा दिया है। यह फैसला वेदांता ग्रुप के स्टील कारोबार की रणनीतिक दिशा में क्रिसिल के भरोसे को दिखाता है, क्योंकि कंपनी ग्रुप की कुल आय की सबसे बड़ी योगदानकर्ता बनने की दिशा में बढ़ रही है। एजेंसी ने कहा कि ईएसएल “वेदांता आयरन एंड स्टील (NSE: VISL) की वैल्यू चेन और दीर्घकालिक कारोबारी रणनीति का अभिन्न हिस्सा है।”
वेदांता ग्रुप के ऐतिहासिक डीमर्जर (विभाजन) के सफलतापूर्वक पूरा होने के क्रिसिल द्वारा किए गए व्यापक मूल्यांकन के तहत यह फैसला किया गया है। इसी समीक्षा के दौरान क्रिसिल ने वेदांता लिमिटेड (NSE: VEDL), वेदांता एल्युमीनियम (NSE: VAML) और वेदांता ऑयल एंड गैस (NSE: VOGL) की रेटिंग में भी सुधार किया है। साथ ही वेदांता पावर (NSE: VEDPOWER) की गारंटीड फैसिलिटीज की रेटिंग को बढ़ाकर एए+ (सीई) कर दिया है।
वेदांता के विकास के अगले चरण में स्टील कारोबार की भूमिका
क्रिसिल ने अपनी रेटिंग के आधार में स्पष्ट कहा है कि ईएसएल वेदांता ग्रुप के लिए रणनीतिक रूप से गहुत महत्वपूर्ण कंपनी है। क्रिसिल ने अनुमान जताया है कि मध्यम अवधि में यह कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील की आय में सबसे बड़ी योगदानकर्ता के रूप में उभरकर सामने आएगी। क्रिसिल का यह भरोसा मूल कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड की तरफ से लगातार मिल रहे मजबूत ऑपरेशनल, प्रबंधन एवं फाइनेंशियल सपोर्ट पर आधारित है। इसमें ईएसएल के दीर्घकालिक ऋण (लॉन्ग-टर्म डेट) पर बिना शर्त एवं अपरिवर्तनीय (अनकंडीशनल एवं इररेवोकेबल) कॉरपोरेट गारंटी भी शामिल है।
रिकवरी की रफ्तार हुई तेज
पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ईएसएल के परिचालन में उल्लेखनीय स्थिरता एवं सुधार देखने को मिला। प्रबंधन का मानना है कि विस्तार योजनाओं के जारी रहने के बावजूद यह बेहतर प्रदर्शन आगे भी कायम रहेगा। क्रिसिल ने अपनी लिक्विडिटी एसेसमेंट (तरलता आकलन) में भी कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति का उल्लेख किया है। इसके अनुसार कंपनी का कैश एवं इक्विवेलेंट सालभर पहले के 245 करोड़ रुपये से करीब 90 प्रतिशत बढ़कर 464 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की इस वित्तीय स्थिति को मूल कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील की वित्तीय मजबूती का भी सपोर्ट है।
ज्यादा मजबूत और फोकस्ड ग्रुप का हिस्सा
ईएसएल की रेटिंग की पुष्टि डीमर्जर (विभाजन) के बाद वेदांता की क्रेडिट स्ट्रेंथ (मजबूत होती वित्तीय स्थिति) की बड़ी तस्वीर को दिखाने वाली है। ग्रुप के लेवल पर क्रिसिल ने कहा कि नेट-डेट-टु-एबिटडा वित्त वर्ष 2025-26 में सुधरकर दोगुना रह गया, जो सालभर पहले 2.55 गुना था। क्रिसिल का अनुमान है कि इस अनुपात में आगे भी सुधार जारी रहेगा, जिससे ईएसएल की विकास योजनाओं को मजबूत वित्तीय आधार मिलेगा। क्रिसिल ने वेदांता ग्रुप की समग्र मजबूती पर जोर देते हुए कहा: ‘वेदांता ग्रुप के पास जिंक, सिल्वर, लेड, एल्युमीनियम, कॉपर एवं निकेल जैसी धातुओं का विविधीकृत पोर्टफोलियो है। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर परिचालन, विभिन्न कारोबारी सेगमेंट में मजबूत बाजार हिस्सेदारी (मार्केट शेयर) और कॉस्ट-एफिशिएंट ऑपरेशंस (लागत-कुशल संचालन) समूह की परिचालन क्षमता को और मजबूत बनाते हैं।’











Add Comment