जयपुर की लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी महिमा ग्रुप ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में बिक्री में 25प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। यह शहर के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय रियल एस्टेट बाजार में खरीदारों के मजबूत भरोसे और लगातार बनी हुई मांग को दर्शाता है। कंपनी के अनुसार, यह वृद्धि मुख्य रूप से टोंक रोड स्थित उसकी आवासीय परियोजनाओं और हाल ही में लॉन्च किए गए लग्जरी प्रोजेक्ट इकोविस्टा को ग्राहकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स की बदौलत हुई है।
प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक निखिल मदान ने कहा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दर्ज हुई यह मजबूत वृद्धि जयपुर के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में खरीदारों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है और गुणवत्ता-आधारित विकास पर हमारी दीर्घकालिक रणनीति को मजबूती प्रदान करती है। हमें एंड-यूजर्स और निवेशकों दोनों की ओर से ऐसी सुविचारित आवासीय परियोजनाओं की मांग लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है जो बेहतर जीवनशैली के साथ दीर्घकालिक मूल्य भी प्रदान करें। हाल ही में लॉन्च किए गए इकोविस्टा को मिला उत्साहजनक रिस्पॉन्स भी इस विश्वास को और मजबूत करता है कि जयपुर का लग्जरी हाउसिंग बाजार अब विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है जहां समझदार खरीदार बेहतर और उन्नत जीवनशैली वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कंपनी की परियोजनाओं में महिमा संसार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला प्रोजेक्ट रहा जहां बिक्री में 227प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं स्प्रिंग विला की बिक्री दोगुनी होकर 100प्रतिशत बढ़ी जबकि पाम स्प्रिंग्स में आवासीय इकाइयों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 183प्रतिशत बढ़ी। यह प्रदर्शन जयपुर में प्रीमियम और लग्जरी आवासीय परियोजनाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।
कंपनी ने इस वृद्धि का श्रेय रणनीतिक प्रोजेक्ट पोजिशनिंग, उभरते आवासीय कॉरिडोर में बढ़ती मांग और ब्रांड-निर्माण, डिजिटल आउटरीच व ग्राहक जुड़ाव पहलों में निरंतर निवेश के संयोजन को दिया। कंपनी ने बाहर से आने वाले खरीदारों की बढ़ती दिलचस्पी पर भी ध्यान दिलाया, जिनमें से कई अब जयपुर को सिर्फ पर्यटन और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक आवासीय और निवेश बाजार के रूप में भी देख रहे हैं।
कंपनी की इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान टोंक रोड कॉरिडोर स्थित महिमा ग्रुप की आवासीय परियोजनाओं का रहा, जहां जयपुर के सबसे पसंदीदा रेजिडेंशियल माइक्रो-मार्केट्स में से एक होने के कारण मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च किए गए लग्जरी प्रोजेक्ट इकोविस्टा को भी ग्राहकों का उत्साहजनक रिस्पॉन्स मिला, जो प्रीमियम हाउसिंग के प्रति खरीदारों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है। साथ ही, यह उच्च गुणवत्ता और बेहतर जीवनशैली आधारित आवासीय समुदाय विकसित करने पर महिमा ग्रुप की निरंतर प्रतिबद्धता को भी मजबूती प्रदान करता है।
महिमा ग्रुप का हालिया प्रदर्शन इस व्यापक रुझान को भी दर्शाता है कि बेहतर सुविधाओं, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और लंबे समय तक रहने योग्य वातावरण (लॉन्ग-टर्म लिवेबिलिटी) वाली एकीकृत आवासीय परियोजनाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों में तेजी, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बढ़ते निवेश और डेस्टिनेशन वेडिंग से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास ने भी जयपुर की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को लेकर भरोसा मजबूत किया है। इसका सबसे अधिक लाभ टोंक रोड जैसे तेजी से उभरते आवासीय कॉरिडोर को मिल रहा है।
कंपनी का कहना है कि उसकी कई परियोजनाओं को बाजार में मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है और नई परियोजनाओं को भी ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। इसे देखते हुए कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के बाकी महीनों में भी उसकी विकास और बिक्री की रफ्तार इसी तरह बनी रहेगी।
उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में जयपुर का आवासीय रियल एस्टेट बाजार लगातार मजबूत हुआ है। बेहतर बुनियादी ढांचे, सुव्यवस्थित शहरी विकास और मेट्रो शहरों से बाहर बेहतर जीवनशैली आधारित निवेश के बढ़ते रुझान ने इस वृद्धि को गति दी है। पर्यटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में जयपुर की बढ़ती पहचान ने भी संपन्न होमबायर्स और निवेशकों के बीच शहर की लोकप्रियता को बढ़ाया है। वर्ष 2025 में राजस्थान में 25.44 करोड़ से अधिक पर्यटकों के आगमन ने घरेलू पर्यटन में लगातार हो रही वृद्धि को दर्शाया है और जयपुर को देश के सबसे पसंदीदा लाइफस्टाइल डेस्टिनेशनों में से एक के रूप में और मजबूत किया है।












Add Comment