Business • Featured

गुजरात इंजेक्ट (केरल) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के स्टैंडअलोन वित्तीय नतीजों की घोषणा की

गुजरात इंजेक्ट (केरल) लिमिटेड (बीएसई: 524238) के निदेशक मंडल ने 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही के स्टैंडअलोन अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करते हुए सौर ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपने रणनीतिक बदलाव को और मजबूती दी है।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12.45 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 2.42 करोड़ रुपये  की तुलना में 414.4 प्रतिशत अधिक है।

पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 1.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में यह केवल 7.35 लाख रुपये था।

हालांकि पहली तिमाही का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के 30.70 करोड़ रुपये की तुलना में कम रहा, लेकिन लाभप्रदता मजबूत बनी रही। पहली तिमाही का 1.25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के कुल 1.81 करोड़ रुपये के स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ का लगभग 69 प्रतिशत है। यह कंपनी की बेहतर परिचालन दक्षता और बढ़े हुए लाभ मार्जिन को दर्शाता है।

पहली तिमाही में ईपीएस 0.86 रुपये प्रति शेयर रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 0.05 रुपये था।

श्री मुरली शिवशंकरण नायर बने प्रबंध निदेशक

कंपनी के निदेशक मंडल ने 6 जुलाई, 2026 को आयोजित बैठक में श्री मुरली शिवशंकरण नायर को अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त करते हुए उन्हें प्रबंध निदेशक का दायित्व सौंपा। उनकी नियुक्ति 6 जुलाई, 2026 से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी, जिसे आगामी आमसभा में शेयरधारकों की मंजूरी प्राप्त होना शेष है। श्री नायर विनिर्माण, प्रशासन और कॉरपोरेट विकास के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले पेशेवर हैं। विनिर्माण उद्योग और ग्राहकों की आवश्यकताओं की उनकी गहरी समझ कंपनी की स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विकास रणनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कंपनी की नई कारोबारी दिशा के अनुरूप निदेशक मंडल ने 14 जुलाई, 2026 को कंपनी का नाम “गुजरात इंजेक्ट (केरल) लिमिटेड” से बदलकर “रेजेनोवा रिन्यूटेक लिमिटेड” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह प्रस्ताव शेयरधारकों की स्वीकृति के बाद लागू होगा।कंपनी का कहना है कि यह रीब्रांडिंग नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सोलर पीवी मॉड्यूल वितरण और स्वच्छ ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में उसके बढ़ते कारोबार को दर्शाती है।कंपनी वर्तमान में बड़े सौर अवसंरचना परियोजनाओं का निष्पादन कर रही है तथा गुजरात के मेहसाणा जिले के जकासना में अपने 5 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का संचालन भी कर रही है। नाम परिवर्तन के बाद कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

प्रबंध निदेशक श्री मुरली शिवशंकरण नायर ने कहा कि “गुजरात इंजेक्ट के लिए यह बेहद उत्साहजनक दौर है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के मजबूत परिणाम हमारी नई रणनीतिक दिशा की सफलता को दर्शाते हैं। ‘रेजेनोवा रिन्यूटेक लिमिटेड’ के रूप में नई पहचान अपनाना स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य उत्कृष्ट निष्पादन, ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध और सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से अपने परिचालन का विस्तार करना है।”

Topics