Business Featured Sports

बीएमपीएस 2026 का ऐतिहासिक समापन, गॉडलाइक ईस्पोर्ट्स बानी चैम्पियन

जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज (बीएमपीएस) 2026 के ग्रैंड फिनाले के समापन के साथ ही इस वीकेंड में जयपुर ने भारत के सबसे बड़े बीजीएमआई लैन इवेंट की मेजबानी की। तीन दिन चले इस आयोजन में 12,000 से ज्यादा प्रशंसकों ने हिस्सा लिया और ईस्पोर्ट्स व्यूवरशिप का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। तीन दिन चली प्रतिस्पर्धा में शानदार कमबैक करते हुए गॉडलाइक ईस्पोर्ट्स टीम बीएमपीएस 2026 की चैंपियन बनकर सामने आई। ग्रैंड फिनाले को एक साथ रिकॉर्ड 7,29,000 लोगों ने (कनकरेंट व्यूवर्स) देखा। यह भारत में किसी ईस्पोर्ट्स इवेंट का अब तक का सर्वाधिक सीसीवी आंकड़ा है। यह अब तक सबसे ज्यादा देखा गया बीजीएमआई ग्रैंड फिनाले है।

बीएमपीएस 2026 इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा एडिशन था, जिसमें 4 करोड़ रुपये के पुरस्कार थे और कुल छह हफ्तों में भारत की 64 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले राजस्थान में आयोजित पहली बड़ी राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स लैन चैंपियनशिप थी। तीन दिन चले आयोजन में जेईसीसी का प्रांगण भरा रहा, जो ईस्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में राज्य की मजबूत स्थिति को दिखाता है।

चैंपियनशिप में जीत के अलावा गॉडलाइक ईस्पोर्ट्स टीम बीएमपीएस 2026 चैंपियन के रूप में ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं आईक्यू ओरंगुटान ने बीएमपीएस 2026 के बाद क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स रैंकिंग में पहले स्थान पर रहते हुए सेकेंड इंडिया स्लॉट में अपनी जगह पक्की की है। राजस्थान के अपने स्लग (सोनीग्रा रघुराज सिंह) के नेतृत्व वाली डिवाइन गेमिंग ने ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य के लोगों के सामने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी टीम ने भी पोडियम पर जगह बनाई। स्लग इस टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से रहे। अब वह ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 में ग्लोबल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ग्रैंड फिनाले के शानदार समापन पर क्राफ्टन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर – ईस्पोर्ट्स करण पाठक ने कहा, ‘बीएमपीएस 2026 भारत में ईस्पोर्ट्स के उल्लेखनीय विकास और इसे लेकर लोगों के उत्साह को दिखाने वाला है। जयपुर में प्रशंसकों से मिली प्रतिक्रिया दिखाती है कि कैसे उभरते शहर इस विकास के प्रमुख वाहक बन रहे हैं और देशभर में ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम के विस्तार में मदद कर रहे हैं। क्राफ्टन इंडिया में हमारा प्रयास भारतीय प्रतिभाओं को ग्लोबल स्टेज पर प्रतिस्पर्धा करने का सार्थक अवसर देना है। हमें यह देखकर गर्व हो रहा है कि गॉडलाइक ईस्पोर्ट्स और आईक्यू ओरंगुटान ने ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह ग्लोबल ईस्पोर्ट्स में अग्रणी बनने की दिशा में भारत के सफर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।’

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics