Business Featured

बीपीसीएल ने जयपुर की एम/एस राजधनी गैस सर्विस की विडियो पर दिया स्पष्टीकरण

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), जो एक फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी और महारत्न पीएसयू है, ने जयपुर की एम/एस राजधनी गैस सर्विस से जुड़ी एक वीडियो को लेकर आज स्पष्ट किया कि उनके फील्ड टीम द्वारा की गई गहन जांच और स्थल पर पुष्टि के बाद यह पाया गया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उस डिस्ट्रीब्यूटर से किसी भी आधिकारिक रूप से जुड़ा हुआ नहीं है, वह कर्मचारी है, प्रतिनिधि और ही प्रबंधन का हिस्सा. व्यक्ति मोहम्मद इरफान खान, भारतगैस के एक मौजूदा उपभोक्ता हैं. उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वीडियो में उनके द्वारा की गईं टिप्पणियां उनके अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर थीं और उनका डिस्ट्रीब्यूटरशिप के संचालन या कार्यप्रणाली से कोई संबंध नहीं है.

खान ने इस संबंध में हमें एक लिखित पुष्टि भी दी है और स्थिति स्पष्ट करने के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने पर सहमति जताई है. डिस्ट्रीब्यूटर ने भी इस मामले पर अपना बयान साझा किया है.

एम/एस राजधनी गैस सर्विस कई वर्षों से 17,000 से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान कर रही है और अपने संचालन डिलीवरी को विश्वसनीय बनाए हुए है. वर्तमान में हम रिफिल आपूर्ति को प्राथमिकता दे रहे हैं और किसी भी अल्पकालिक देरी को शीघ्र दूर कर रहे हैं, ताकि आपकी सेवा सुचारु रूप से जारी रहे.

बीपीसीएल आपको सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने और सभी के लिए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें और अधूरी या अस्पष्ट जानकारी के आधार पर चिंतित हों.

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics