Business Featured

पाम एक्स्पो की घोषणा: उत्तर भारत में मार्केट के लिए नया मंच

इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया ने उत्तर भारत के तेजी से विकसित हो रहे प्रो-एवी इकोसिस्टम को देखते हुए ‘पाम एक्स्पो दिल्ली’ के लॉन्च की घोषणा की है। प्रोफेशनल ऑडियो, विज़ुअल एवं लाइटिंग टेक्नोलॉजी के लिए भारत के अग्रणी मंच पाम एक्स्पो मुंबई की सफलता के बाद अब राजधानी दिल्ली में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है। एक्स्पो का पहला संस्करण 7 से 9 जनवरी 2027 के बीच ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 70 से 100 प्रदर्शकों के शामिल होने और 5,000 से 7,000 उद्योग पेशेवरों के आने की उम्मीद है। इस शो का औपचारिक अनावरण दिल्ली में एक हाई-ऑक्टेन नेटवर्किंग इवनिंग के साथ हुआ, जिसमें उद्योग जगत के दिग्गज, इनोवेटर्स और प्रमुख हितधारक शामिल हुए।

लॉन्च के अवसर पर श्री योगेश मुद्रास, मैनेजिंग डायरेक्टर, इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया ने कहा, ‘‘आज प्रोफेशनल ऑडियो मार्केट 750 से 850 मिलियन डॉलर के बीच है, और लाइटिंग उद्योग 11 फीसदी सालाना की दर से बढ़ते हुए 2 बिलियन डॉलर पर पहुंचने वाला है। यह क्षेत्र देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते कॉरीडोर्स में से एक है। यहां प्रीमियम ऑडियो के अडॉप्शन की दर राष्ट्रीय औसत से 25 फीसदी अधिक है। 300 से अधिक प्रोफेशनल वैन्यू उत्तर भारत को ऑडियो-विज़ुअल बदलाव का केन्द्र बिन्दु बनाते हैं। आधुनिक एवं बड़े-पैमाने के समाधानों की मांग लगातार तेज़ी से बढ़ रही है। पाम दिल्ली की अवधारणा उद्योग जगत के ऐसे मंच के रूप में तैयार की गई है, जो मार्केट तक पहुंच बढ़ाकर उद्योग जगत को उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करेगा।

दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते महत्व को देखते हुए यह कदम रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर भारत देश के कुल एवी हार्डवेयर मार्केट का 40-45 हिस्सा योगदान देता है। यह प्रदर्शनी भविष्य की तकनीक जैसे इमर्सिव ऑडियो-विज़ुअल अनुभव, एआई-पावर्ड ऑडियो मैनेजमेंट, डिजिटल साइनेज और इंटरैक्टिव डिस्प्ले समाधानों पर केंद्रित होगी। इसके अलावा, स्थिरता और ऊर्जा-कुशल तकनीकों के साथ-साथ हाइब्रिड इवेंट समाधानों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। कॉर्पोरेट, सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह मंच बी२बी और बी२जी नेटवर्किंग का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics