Business • Featured

द एलएनएम इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पहुंचा क्राफ्टन इंडिया का कैंपस टूर

क्राफ्टन इंडिया का देशव्यापी कॉलेज कैंपस टूर 7 और 8 फरवरी को जयपुर के एलएनएमआईआईटी पहुंच रहा है। यह स्थानीय ई-स्पोर्ट्स कम्युनिटी के लिए महत्वपूर्ण क्षण होगा। जमीनी स्तर पर संचालित इस पहल के दूसरे संस्करण के तौर पर कैंपस एक्टिवेशन के दौरान प्रोफेशनल तरीके से तैयार टूर्नामेंट को सीधे वायवासिटी 2026 में इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे छात्रों को एक संगठित प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने का मौका मिलेगा।

एलएनएमआईआईटी के छात्र स्टैंडर्ड फॉर्मेट, अनुभवी टूर्नामेंट ओवरसाइट और स्पष्ट एडवांसमेंट पाथवे के साथ बीजीएमआई और रियल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। कैजुअल गेमिंग से इतर इसमें प्रतिभागियों को प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स के स्ट्रक्चर और प्रतिस्पर्धी माहौल का अनुभव होगा। इसमें आधिकारिक नियम होंगे, लाइव कमेंटरी होगी और टॉप परफॉर्मर्स को सम्मानित किया जाएगा।

छात्रों की ओर से जबर्दस्त मांग को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इसे 128 कॉलेजों तक विस्तार दिया जाना है और जयपुर में यह आयोजन इसी का हिस्सा है। टूर के पहले संस्करण में देशभर से 50,000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। पहले इसे 64 कॉलेजों तक आयोजित करने की योजना थी, जो बाद में 32 प्रतिशत बढ़कर 85 कॉलेज तक पहुंच गया। यह कॉलेज स्तर पर, विशेष रूप से मेट्रो शहरों से परे उभरते ई-स्पोर्ट्स हब में भरोसेमंद प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म की बढ़ती मांग को दिखाता है।

एलएनएमआईआईटी की टॉप परफॉर्मिंग टीमों को कैंपस से बाहर जोनल प्रतिस्पर्धा में जाने का मौका मिलेगा, जहां उनका सामना इस क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ कॉलेज टीमों से होगा। जोनल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को क्राफ्टन इंडिया के बड़े प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम में हायर-टियर क्वालिफायर्स के साथ खेलने और बीजीआईएस एवं बीएमपीएस जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। बहुत से छात्रों के लिए यह भारत के तेजी से पेशेवर होते ई-स्पोर्ट्स परिदृश्य में
स्ट्रक्चर्ड तरीके से कदम रखने का पहला माध्यम बनेगा। आम बजट 2025-26 में क्रिएटर लैब और डिजिटल इनोवेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस से जमीनी स्तर पर प्रतिभा के विकास को गति मिलेगी और प्रतिस्पर्धी गेमिंग करियर की आधारशिला को मजबूती मिलेगी।

क्राफ्टन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर – ई-स्पोर्ट्स करण पाठक ने कहा, ‘विभिन्न कैंपस में गंभीर प्रतिस्पर्धा और सम्मान की स्पष्ट चाहत देखने को मिली है। हमारा लक्ष्य छात्रों से उन्हीं की जगह पर मिलना और उनके उत्साह को ज्यादा सार्थक दिशा प्रदान करना है। कैंपस टूर जैसी पहल हमें समाज के साथ मिलकर सुनने, सीखने और जमीनी स्तर पर ई-स्पोर्ट्स को निखारने का मौका देती हैं।’

जयपुर में स्ट्रक्चर्ड कॉम्पिटिटिव गेमिंग की पेशकश करते हुए क्राफ्टन इंडिया ई-स्पोर्ट्स को एक मेनस्ट्रीम विकल्प के तौर पर मजबूत कर रही है, एक ऐसी जगह जहां जुनून, कौशल और लगन को ठोस तरक्की एवं अवसर में बदला जा सकता है।

Topics