Automobile • Featured

निसान ने दिसंबर में 15,372 कारें बेची

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने दिसंबर, 2025 में निर्यात के मामले में अप्रत्याशित प्रदर्शन के साथ शानदार तरीके से 2025 का सफर पूरा किया है। दिसंबर में कंपनी ने 13,470 कारों का निर्यात किया, जो पिछले 10 साल में किसी एक महीने में कंपनी का सर्वाधिक निर्यात का आंकड़ा है। दिसंबर में घरेलू बाजार में 1902 कारों की बिक्री के साथ दिसंबर, 2025 में कुल बिक्री 15,372 कारों की हुई। यह आंकड़ा मेड-इन-इंडिया एक्सपोर्ट को लेकर निसान की विकास रणनीति की मजबूती को दर्शाता है।

बिक्री के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘वर्ष 2025 निसान मोटर इंडिया के लिए कंसोलिडेशन का वर्ष रहा। इस दौरान नई निसान मैग्नाइट के दम पर दिसंबर, 2025 में कंपनी ने सतत घरेलू बिक्री और रिकॉर्ड निर्यात का आंकड़ा छुआ। बीते साल हमने अक्टूबर में डिजाइन डीप-डाइव एवं निसान टेक्टॉन सी-एसयूवी के नाम की घोषणा और दिसंबर में निसान ग्रेवाइट की झलक के साथ विकास के नए चरण की ओर कदम बढ़ाया। यह स्पष्ट रूप से भारत में हमारे प्रोडक्ट-लेड रिसर्जेंस (उत्पाद आधारित पुनरुत्थान) का संकेत है। 2026 की शुरुआत में बेहतर तरीके से परिभाषित प्रोडक्ट ऑफेंसिव और निसान की वैश्विक रणनीति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ हमारी टीम और हमारे डीलर पार्टनर ऐसे विश्व स्तरीयएवंमेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट डिलीवर करने के लिए तैयार हैं, जो भारतीय ग्राहकों से गहराई से जुड़ते हैं।’

निसान मोटर इंडिया अपनी मजबूत प्रोडक्ट लाइन-अप के साथ विकास के अगले चरण में कदम रख रही है। इस लाइन-अप को भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है और यह वैश्विक मानकों के अनुरूप है। नई रेंज की शुरुआत 21 जनवरी, 2026 को ऑल न्यू ग्रेवाइट 7-सीटर बी-एमपीवी की लॉन्चिंग से होगी। इसके बाद 4 फरवरी, 2026 को वैश्विक स्तर पर निसान टेक्टॉन 5-सीटर सी-एसयूवी की झलक दिखाई जाएगी। 2027 में 7-सीटर सी-एसयूवी को लॉन्च करने की योजना है। इससे हाई ग्रोथ सेगमेंट में निसान की मौजूदगी को मजबूती मिलेगी। सभी आगामी प्रोडक्ट मेड-इन-इंडिया होंगे। इनमें से निसान टेक्टॉन और 7-सीटर सी-एसयूवी को निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ फिलॉसफी के तहत चुनिंदा वैश्विक बाजारों में निर्यात भी किया जाएगा।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics