Business • Featured

क्यूनेट ने न्यूट्रीप्लस जॉइंटप्रो हेल्थ और न्यूट्रीप्लस डाइजेस्टप्रो हेल्थ लॉन्च करने की घोषणा की

वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक, क्यूनेट ने भारत में अपनी बढ़ती आयुर्वेदिक वेलनेस श्रृंखला में दो नए उत्पाद — न्यूट्रीप्लस जॉइंटप्रो हेल्थ और न्यूट्रीप्लस डाइजेस्टप्रो हेल्थ — लॉन्च करने की घोषणा की है।

दोनों आयुर्वेदिक फ़ॉर्मुलेशन की सही खुराक है – खाने से पहले एक-एक कैप्सूल दिन में दो बार या डॉक्टर की सलाह के अनुसार। ये दस साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त हैं। हर यूनिट में कुल 60 कैप्सूल होते हैं। न्यूट्रिप्लस डाइजेस्टप्रो हेल्थ की कीमत 2,780 रुपये और न्यूट्रिप्लस जॉइंटप्रो हेल्थ की कीमत भी 2,780 रुपये है।

न्यूट्रिप्लस जॉइंटप्रो हेल्थ का विशेष फ़ॉर्मूला जोड़ों के आराम से चलने, फ़्लेक्सिबल रहने और शरीर की सभी हड्डियों और मासपेशियों को सेहतमंद रखने में काफ़ी मदद करता है। जोड़ों का दर्द अब जवान और बूढ़े, दोनों तरह के लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसा अक्सर ज़्यादा देर तक बैठने, मोबाइल/कंप्यूटर की आदतों और तनाव से होने वाली इन्फ्लेमेशन के कारण होता है। जॉइंटप्रो हेल्थ आपके लिए प्रकृति की ताकत से भरा रोज़ाना का साथी है। यह आपके चलने-फिरने को बेहतर बनाने और जोड़ों की जकड़न को कम करने में मदद करता है। इस फ़ॉर्मूले में इस तरह की जानी-मानी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ मिलाई गई हैं जिन पर पर्याप्त रिसर्च की गयी है। इसमें निर्गुंडी (विटेक्स निगुंडो), चाय (कैमेलिया साइनेंसिस), सूंठी (ज़िंगिबर ऑफिसिनैलिस), अश्वगंधा (विथानिया सोम्निफेरा), कुंदुरू या शल्लाकी (बॉस्वेलिया सेराटा) और हरिद्रा (करकुमा लोंगा) आदि शामिल हैं। ये सभी जड़ी-बूटियाँ मिलकर इन्फ्लमेशन को कम करने, जोड़ों को मज़बूत बनाने और जोड़ों के चलने-फिरने को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

न्यूट्रिप्लस डाइजेस्टप्रो और न्यूट्रिप्लस जॉइंटप्रो दो एडवांस प्राकृतिक तकनीकों से बने हैं: Bioplantex™ एक्सट्रैक्शन टेक्नोलॉजी और Naisumi™ मेटाबॉलिक सपोर्ट – इनके कारण आयुर्वेदिक फ़ॉर्मूलेशन का असर बहुत बढ़ जाता है। Bioplantex™ एक्सट्रेक्ट (सत) निकालने के लिए नॉन टॉक्सिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है, इससे हर एक कैप्सूल में अधिकतम बायोएक्टिव पोटेंसी और पूरी ताकत बची रहती है। इसे और असरदार बनाते हुए, Naisumi™ एक प्राकृतिक इंसुलिन-मिमेटिक सिस्टम की तरह काम करता है जिससे ग्लूकोज़ मेटाबॉलिज़्म, शरीर में ऊर्जा का इस्तेमाल और पाचन के बाद पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। ये दोनों एडवांस तकनीक पूरी तरह से साफ़, सुरक्षित, ज्यादा असरकारक और पौधों से निर्मित (प्लांट बेस्ड) हैं, जो पाचन को ठीक और जोड़ों को सेहतमंद रखने में मदद करती हैं। न्यूट्रिप्लस जॉइंटप्रो हेल्थ और डाइजेस्टप्रो हेल्थ आयुर्वेदिक प्रोप्राइटरी दवाएं हैं। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएँ, तथा पूर्व-नियत चिकित्सा स्थितियों वाले व्यक्तियों को इन फ़ॉर्मूलेशनों के उपयोग से पहले चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics