Business • Featured

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCI), जो भारत की अग्रणी एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स प्रदाता कंपनी है, ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान टीसीआई ने 12174 मिलियन रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 11,314 मिलियन रुपये  की तुलना में 8 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। एबिटडा (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय): 1,624 मिलियन रुपये का रहा, जो पिछले वर्ष के 1,519 मिलियन रुपये की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि  दर्शाता है । पीएटी (करोत्तर लाभ) 1,135 मिलियन रुपये का रहा, जो पिछले वर्ष के 1,073 मिलियन रुपये  की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल ने कहा, “हमें दूसरी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन की रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है, जो ऑटो, एफएमसीजी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में मजबूत मांग से प्रेरित है, जो हमारी रणनीति, परिचालन दक्षता और प्रभावी कार्यान्वयन की मजबूती को दर्शाता है। सभी उत्पाद खंडों/डिवीजनों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है।।

जीएसटी 2.0 के कार्यान्वयन ने अनुपालन में स्पष्टता और कराधान को सरल बनाया है, जिससे लॉजिस्टिक्स संचालन अधिक सुचारू हुए हैं। बेहतर सामर्थ्य और तेजी से पूर्ति के शुरुआती संकेत पहले से ही दिखाई दे रहे हैं, जिसे प्रमुख उपभोग श्रेणियों में त्यौहारी सीजन की मांग से और बल मिल रहा है।

हमने अपने वेयरहाउसिंग नेटवर्क का विस्तार किया है और ऑटोमेशन व स्मार्ट मल्टीमॉडल संपत्तियों में निवेश जारी रखा है। हमारी रेल और तटीय मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स सेवाएँ उच्च क्षमता वाली, पर्यावरण-अनुकूल और कुशल परिवहन प्रणाली प्रदान कर रही हैं।

सततता (Sustainability) के मोर्चे पर, हम वैकल्पिक ईंधन तकनीकों के परीक्षण के साथ अपने ग्रीन फ्लीट में निवेश कर रहे हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा, कचरा प्रबंधन और मोडल शिफ्ट जैसी पहलों पर भी काम जारी है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics