Business • Featured

बिरला कॉर्पोरेशन को सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया

सतत विकास की और अग्रसर होते हुए बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आई.सी.सी.) द्वारा “सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड 2025” अपने नाम किया। यह पुरस्कार कंपनी द्वारा निरन्तर सतत विकास में उत्कृष्ट कार्यो को दर्शाता है।

यह पुरस्कार श्री अपूर्व मिश्रा, इकोनॉमिक एडवाइजरी कॉउन्सिल ऑफ प्राइम मिनिस्टर द्वारा प्रदान किया गया। 3rd एडिशन ऑफ एनुअल सस्टेनेबिलिटी सीम्पोसियम एंड एक्सीलेंस अवार्ड के मौके पर यह पुरस्कार कम्पनी के सहायक उपाध्यक्ष – सस्टेनेबिलिटी श्री विनोद पालीवाल एवं प्रबंधक श्री रतिकांत चैधरी ने प्राप्त किया। यह अवार्ड कंपनी द्वारा सतत विकास के क्षेत्र मे प्रदूषण की रोकथाम, अपशिष्टों का निरस्तीकरण, हरियाली का विस्तार, जल सरंक्षण, ऊर्जा सरंक्षण, जलवायु परिवर्तन नियंत्रण, आस-पास के क्षेत्रो में सामाजिक उत्थान के कार्य एवं हितधारकों से समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया।

श्री देवेश कुमार मिश्रा, इकाई प्रमुख ने बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार सतत विकास, उत्कृष्टता, स्थायित्वता एवं सामाजिक उत्थान के प्रति कम्पनी के व्यापक दृष्टिकोण का परिचायक है। साथ ही उन्होंने कहा की समाज एवं पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनाती है एवं व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों की कटौती से हरित पर्यावरण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics