Business • Featured

फ्लिक्सबस भारत और यूके में करेगी राजस्थान पर्यटन का प्रचार

अग्रणी इंटरसिटी मोबिलिटी प्रोवाइडर, फ्लिक्सबस ने राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के साथ एक अभूतपूर्व साझेदारी की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य इनोवेटिव मोबिलिटी सॉल्यूशन्स के माध्यम से राजस्थान की वैभवशाली संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है। इस सहयोग की आधिकारिक शुरुआत के तहत आज जयपुर के प्रतिष्ठित अल्बर्ट हॉल से फ्लिक्सबस को झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ इसकी औपचारिक शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का सफर :

इस इनिशिएटिव के तहत, फ्लिक्सबस राजस्थान के समृद्ध पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करते हुए विरासत-थीम वाली, कस्टम-ब्रांडेड बसें चलाएगी। ये विशेष बसें यूके में लंदन-कैम्ब्रिज और भारत में देहरादून-हरिद्वार-दिल्ली-जयपुर सहित प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन चलेंगी, जो अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों को राजस्थान के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करवाने के साथ ही यहां की प्रसिद्ध गाथाओं के बारे में भी पर्यटकां को जानकारी देगी।

इसके साथ ही इन मार्गों पर यात्रा करने वाले पर्यटकों को सांस्कृतिक रूप से आकर्षक ब्रांडिंग के साथ एक अनूठी यात्रा का अनुभव मिलगा, जिससे इस बस का हर यात्री राजस्थांन की विरासत की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ा एक क्यूआर कोड भी बसों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि संभावित आगंतुकों को और अधिक जानकारी मिल सके।

संग्रहालय में विशेष प्रवेश और प्रचार अभियान

कला और संस्कृति को और अधिक सुलभ बनाने के एक अनूठे प्रयास के तहत, प्रचार अवधि के दौरान जयपुर आने वाले 100 फ्लिक्सबस यात्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। इस भागीदारी को संयुक्त सोशल मीडिया कैम्पेन और यूजर जनरेटेड कन्टेन्ट के माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों सहित प्रमुख हस्तियां राजस्थान की विरासत को वैश्विक दर्शकों के साथ साझा करने के लिए इसमें भाग लेंगी।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने कहा ‘‘मुझे फ्लिक्सबस के साथ इस अनूठी भागीदारी के माध्यम से राजस्थान की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित होते देखकर बहुत खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि यह इनिशिटिव ब्रिटेन और भारत के यात्रियों को राजस्थान की सुंदरता और विरासत की खोज करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में फ्लिक्सबस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, सूर्या खुराना ने कहा ‘‘यह साझेदारी विश्वसनीय, टिकाऊ गतिशीलता को सांस्कृतिक कहानियों के साथ जोड़ने की फ्लिक्सबस इंडिया की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। डेस्टीनेशन और लोगों को जोड़कर, हम राजस्थान की कलात्मक और ऐतिहासिक विरासत को दूर-दूर से आने वाले यात्रियों के लिए सुलभ बनाने का प्रयास कर रहे हैं और आशा है कि हम इस प्रयास में सफल रहेंगे।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics