Business Featured

हिमालया वेलनेस ने ‘वर्ल्ड ऑफ़ नीम’ को किया लॉन्च

पिछले 25 वर्षों से  अधिक समय से हिमालया वेलनेस नीम की शक्ति के माध्यम से पिंपल और मुहाँसों से जूझ रहे लाखों युवा भारतीयों के लिए विश्वसनीय साथी रहा है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ब्रांड ने त्वचा की देखभाल और आत्मविश्वास के बारे में एक महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने के लिए, पिंपल एक्ने पॉजिटिविटी डे से पहले, ताज लैंड्स एंड में अपने पहले वर्ल्ड ऑफ नीम‘ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें हिमालया वेलनेस ने ‘वर्ल्ड ऑफ़ नीम’ को लॉन्च किया

कार्यक्रम लापता लेडीज़ फ़िल्म की प्रमुख अभिनेत्री रही सेलिब्रिटी नितांशि गोयल ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने यह साबित किया कि पिंपल बढ़ती उम्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है और इसे छुपाने की आवश्यकता नहीं है। दोनों ने मिलकर युवाओं को यह संदेश दिया कि वे अपनी त्वचा को आत्मविश्वास और गर्व के साथ अपनाएँ।

श्री राजेश कृष्णमूर्तिबिज़नेस डायरेक्टर – कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिविज़नभारत, हिमालया वेलनेस ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हिमालया वेलनेस में हम मानते हैं कि स्किनकेयर कोमल, प्रभावी और कलंक-मुक्त होना चाहिए।पिछले 25 वर्षों से हमारा नीम फेसवॉश दैनिक देखभाल का पर्याय रहा है। नए ‘5-पार्ट्स ऑफ़ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन के साथ हम इस विरासत को और मजबूत बना रहे हैं और लोगों, खासकर युवाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी त्वचा को अपनाने के लिए सशक्त बना रहे हैं।”

सुश्री रागिनी हरिहरनमार्केटिंग डायरेक्टर – ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस ने कहा, “आज के उपभोक्ता, विशेषकर जेन जेड, प्रकृति से प्रेरित व विज्ञान आधारित समाधानों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।यह आयोजन ठीक इसी बात को दर्शाता है – यह दिखाते हुए कि पीढ़ियों से भरोसेमंद नीम  कैसे आज भी ब्यूटी और पर्सनल केयर में सार्थक बदलाव लाने में प्रासंगिक बना हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से हम त्वचा से जुड़े हर अनुभव को साझा कर रहे है और ऐसा माहौल बना रहे है जहाँ त्वचा की देखभाल कोमल, प्रभावी और देखभाल पर आधारित हो।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics