Business Featured

फ्लिपकार्ट का 8,000 से ज्यादा सेलर्स एवं एमएसएमई सशक्त

भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेसफ्लिपकार्ट ने आज नई दिल्ली में अपनी सेलर समिट सीरीज 2025 का भव्य समापन किया। दिल्ली में आयोजित ग्रैंड फिनाले ने तीन शहरों सूरतजयपुर और दिल्ली में ऑन-ग्राउंड सेलर समिट के आयोजन की सफलता को प्रदर्शित किया। इस सेलर समिट सीरीज के माध्यम से देशभर के8,000 से ज्यादा सेलर्सएमएसएमई और उद्यमियों को सशक्त किया गया। भारत सरकार के माननीय केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने इस मौके पर विशेष वीडियो मैसेज के माध्यम से सभी को संबोधित किया।

इस दौरान फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा,‘माननीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी जी की तरफ से मिले संदेश से हम सम्मानित अनुभव कर रहे हैं। उनका संदेश भारत के उद्यमियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था के केंद्र में हैं और इस सेलर समिट के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन्हें डिजिटल टूल्स के माध्यम से सशक्त करना, उपभोक्ताओं का भरोसा जीने में सक्षम बनाना और उनके लिए नए अवसर सृजित करना है। फ्लिपकार्ट में हमें आत्मनिर्भर भारत को गति देने और भारत के डिजिटल विकास में एमएसएमई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का गर्व है।’

सेलर समिट 2025 का उद्देश्य देशभर के छोटे व्यवसायों को तेजी से आगे बढ़ रही डिजिटल इकोनॉमी में सफल होने के लिए जरूरी टूल्स, जानकारी, कंज्यूमर इनासइट्स और तकनीकी सहायता प्रदान करना था। साथ ही फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म के 50 करोड़ ग्राहकों समेत विकसित होते भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए सेलर्स को सक्षम बनाना भी इसका उद्देश्य था। प्रत्येक शहर में आयोजित शिखर सम्मेलन में प्लेटफॉर्म से जुड़ी इनसाइट्स, ग्रोथ स्ट्रेटजी और त्योहारों की तैयारी के लिए प्रशिक्षण एवं सहयोग के रूप में सेलर्स की सहायता की गई। इससे समावेशी डिजिटल कॉमर्स को बढ़ावा देने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। समापन कार्यक्रम में एमएसएमई को सक्षम बनाने, डिजिटल समावेश बढ़ाने और सतत विकास को लेकर आकर्षक सत्र आयोजित किए गए। इससे त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं की मांग, खरीदारी के ट्रेंड और बाजार में व्यापक अवसरों के बारे में गहन जानकारी मिली।