Entertainment Featured

जियोहॉटस्टार ने ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर लॉन्च किया

जब जुर्म पेचीदा हो जाए और सबूत उलझने लगेंतब मैदान में आता है अरमान मिस्त्री – जो अपने अंदाज़ में हर केस को सुलझाता है! जियोहॉटस्टार ने ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। यह एक थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज़ में राम कपूर अरमान मिस्त्री के किरदार में नजर आएंगे — एक ऐसा डिटेक्टिव जो अनोखा भी है और सबसे मुश्किल केस भी अपने हटकर और दिलचस्प तरीकों से सुलझाता है। हर केस में छिपे ट्विस्ट, रहस्य और हल्की-फुल्की हंसी के साथ यह सीरीज़ दर्शकों को बांधे रखेगी। तो तैयार हो जाइए इस रोमांचक दिमागी खेल के लिए — ‘मिस्त्री’ आ रही है 27 जून 2025 से, सिर्फ जियोहॉटस्टार पर।

निर्देशक ऋषभ सेठ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “‘मिस्त्री’ कभी भी एक पारंपरिक जासूसी शो नहीं था — यह एक ऐसा थ्रिलर है जो खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेता, लेकिन फिर भी दर्शकों को अंत तक जोड़े रखता है और हर मोड़ पर चौंकाता है। इस शो की सबसे दिलचस्प बात इसके किरदार हैं। अरमान मिस्त्री भले अजीब हो, लेकिन उतना ही तेज दिमाग और गजब का जीनियस भी है। यही विरोधाभास इस कहानी की जान है। राम और मोना के साथ काम करना मेरे लिए जादुई अनुभव जैसा रहा — यह एक ऐसा सफर है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics