Business Featured

फ्लिपकार्ट के ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल इवेंट के तीसरे संस्करण ग्लैम अप फेस्ट 2025 की मेजबानी

फ्लिपकार्ट भारत के सबसे बड़े ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल इवेंट के तीसरे संस्करण ग्लैम अप फेस्ट 2025 की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इसका आयोजन 6 और 7 जून को नेस्कोगोरेगांवमुंबई में किया जाएगा। दो दिन चलने वाले इस उत्सव में 100 से ज्यादा अग्रणीब्यूटीग्रूमिंग एवं के-ब्यूटी ब्रांड्स के साथ-साथ देशभर से 6,000 से ज्यादा इन्फ्लूएंसर्स एवं क्रिएटर्स हिस्सा लेंगे। ब्यूटीइनोवेशन एवं कंटेंट के हाई-एनर्जी सेलिब्रेशन के रूप में तैयार ग्लैम अप फेस्ट 2025 से के-ब्यूटीइमर्सिव ब्रांड एक्सपीरियंसटेक-लेड प्रोडक्ट डिस्कवरी और एक्सक्लूसिव कंज्यूमर एक्टिवेशन के मामले में फ्लिपकार्ट की अग्रणी स्थिति को और मजबूती मिलेगी।

फ्लिपकार्ट की हेड ऑफ बिजनेस – एफएमसीजी एंड जनरल मर्चेंडाइज मंजरी सिंघल ने कहाभारत के सबसे बड़े ब्यूटी इवेंट ग्लैम अप फेस्ट 2025 के तीसरे संस्करण के साथ हम भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की डिस्कवरीएक्सपीरियंस एवं शॉपिंग के तरीके को बदल रहे हैं। हम एक ऐसा सुगम और इमर्सिव एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैंजहां टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी)ट्रस्ट (भरोसा) और लोगों की एस्पिरेशन (आकांक्षा) को साथ लाया जा सके। यह कार्यक्रम ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ज्यादा आसान पहुंच में लानेके-ब्यूटी समेत नवीनतम ट्रेंड्स को सबके सामने पेश करने और लाखों ग्राहकों के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खोज को आसान एवं खुशनुमा बनाने के हमारे लक्ष्य और इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

दो दिन चलने वाले कार्यक्रम ग्लैम अप फेस्ट 2025 के माध्यम से बेहतर स्टोरीटेलिंग को सक्षम बनाया जाएगाब्रांड-कंज्यूमर एंगेजमेंट को मजबूत किया जाएगा और सभी टचपॉइंट पर ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव दिया जाएगा। इस इवेंट को लेकर ग्राहकोंक्रिएटर्स और संबंधित मीडिया से जुड़े लोगों के बीच गहरा आकर्षण दिखने की उम्मीद है। इससे ब्यूटी सेक्टर में फ्लिपकार्ट की अग्रणी स्थिति और मजबूत होगी। इस इवेंट के साथ-साथ 6 से 10 जून तक फ्लिपकार्ट एप पर ग्लैम अप सेल भी चलेगी। इसमें देशभर में फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को लिमिटेड टाइम डील्सनए प्रोडक्ट्स और विशेष रूप से तैयार ब्यूटी कलेक्शन को पाने का मौका मिलेगा।