Business Featured

बिरला कॉर्पोरेशन को मिला पुरस्कार

बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियो में एक ओर अध्याय जोड़ते हुए “एपेक्स इंडिया ई.एस.जी. एक्सीलेंस प्लैटिनम अवार्ड – 2024” ई.एस.जी. श्रेणी में एवं “ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी डाईमंड अवार्ड 2024” ओ.एच.एस.  श्रेणी में अपने नाम किया । यह पुरस्कार कंपनी द्वारा समग्र सतत विकास एवं ओ.एच.एस. में उत्कृष्ट कार्यो के प्रदर्शन को सम्पादित करता है ।

यह पुरस्कार श्री पी.के. सहगल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त), डॉ. अवनीश सिंह, महानिदेशक, डी.जी.एफ.ए.एस.एल.आई, श्रमिक और रोजगार मंत्रालय (सेवानिवृत्त) भारत सरकार और श्री अविनाश कुमार नागयान, उप मुख्य निरीक्षक फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा प्रदान किया गया । एपेक्स इंडिया नेशनल कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड्स प्रेजेंटेशन प्रोग्राम के मौके पर यह पुरस्कार कम्पनी के सतत विकास प्रबंधक, श्री एकलव्य भट्ट, इंस्ट्रूमेंट प्रबंधक श्री अँकुर शर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी सरंक्षा, श्री प्रकाश पंकज ने प्राप्त किया । यह अवार्ड कंपनी द्वारा समग्र सतत विकास के क्षेत्र मे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्टों का उपयोग, हरित पट्टिका मे विस्तार, जल सरक्षण, ऊर्जा सरक्षण, जलवायु परिवर्तन नियंत्रण तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सरंक्षा पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया ।

श्री देवेश कुमार मिश्रा, इकाई प्रमुख ने बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार समग्र सतत विकास उत्कृष्टता एवं स्थायित्वता के प्रति कम्पनी के व्यापक दृष्टिकोण का परिचायक है । साथ ही उन्होंने कहा की पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनाती है एवं व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों की कटौती से हरित पर्यावरण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है । 

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics